प्रारंभिक परीक्षा
मिज़ोरम: पूर्ण कार्यशील साक्षरता प्राप्त करने वाला भारत का पहला राज्य
- 22 May 2025
- 4 min read
स्रोत: पी.आई.बी
चर्चा में क्यों?
मिज़ोरम ने 95% साक्षरता दर के लक्ष्य को पार कर लिया है। PLFS सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, राज्य ने 98.20% कार्यशील साक्षरता हासिल की है, जो शिक्षा मंत्रालय के उल्लास (ULLAS - समाज में सभी के लिये आजीवन सीखने की समझ) कार्यक्रम के तहत पूर्ण साक्षरता के मानदंडों को पूरा करता है।
- इससे पहले, लद्दाख पूर्णतः कार्यात्मक रूप से साक्षर घोषित होने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश था।
नोट: कार्यशील साक्षरता से तात्पर्य किसी व्यक्ति द्वारा रोज़मर्रा के कार्यों में पढ़ने, लिखने और संख्यात्मक कौशल का उपयोग करने की क्षमता से है, जो व्यक्तिगत विकास और सामुदायिक भागीदारी में योगदान देता है।
उल्लास- नव भारत साक्षरता कार्यक्रम या न्यू इंडिया साक्षरता कार्यक्रम (NILP) क्या है?
- उल्लास (समाज में सभी के लिये आजीवन सीखने की समझ): उल्लास (समाज में सभी के लिये आजीवन सीखने की समझ) एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसकी अवधि वर्ष 2022 से 2027 तक है।
- इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्कों को सशक्त बनाने के लिये डिज़ाइन किया गया है, जो औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए हैं।
- कार्यान्वयन तंत्र: सामाजिक ज़िम्मेदारी और कर्त्तव्य की भावना, या 'कर्त्तव्य बोध' को बढ़ावा देने के लिये स्वयंसेवा को प्रोत्साहित करना।
- प्रमुख घटक: इस योजना के पाँच घटक हैं, जिनमें आधारभूत साक्षरता और संख्या का ज्ञान, महत्त्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और सतत् शिक्षा शामिल है।
-
मुख्य विशेषताएँ: दीक्षा मंच और उल्लास मोबाइल/वेब पोर्टल के माध्यम से शैक्षिक संसाधनों तक पहुँच प्रदान करता है तथा क्षेत्रीय भाषाओं में सामग्री का समर्थन करता है।
- इसमें आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षण (FLNAT) शामिल है, जो मूल्यांकन और प्रमाणन के लिये स्थानीय स्कूलों में द्विवार्षिक रूप से या आवश्यकतानुसार आयोजित किया जाता है।
शिक्षा से संबंधित अन्य सरकारी पहल
UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQ)प्रिलिम्स:प्रश्न. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-से प्रावधान शिक्षा पर प्रभाव डालते हैं? (2012)
नीचे दिये गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें: (a) केवल 1 और 2 उत्तर: (d) |