रैपिड फायर
सैन्य अभ्यास डस्टलिक 2025
- 01 May 2025
- 2 min read
स्रोत: पी.आई.बी.
भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक 2025 का छठा संस्करण पुणे में संपन्न हुआ। इस अभ्यास का वर्ष 2024 का संस्करण उज़्बेकिस्तान के टर्मेज़ में हुआ था।
अभ्यास डस्टलिक 2025
- सैन्य अभ्यास डस्टलिक (उज्बेक में इसका अर्थ 'दोस्ती' है) भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच क्रमिक रूप से आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है।
- इसमें भारतीय दल में जाट रेजिमेंट और भारतीय वायु सेना की एक बटालियन के साथ दूसरी ओर से उज़्बेकिस्तान सेना ने प्रतिनिधित्व किया।
- इस अभ्यास में अर्द्ध-नगरीय परिदृश्य में संयुक्त बहु-डोमेन उप-परंपरागत ऑपरेशनों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें क्षेत्र पर कब्जा करने से संबंधित आतंकवादी गतिविधियों की प्रतिक्रिया का अनुकरण किया गया।
- इसमें आतंकवाद विरोधी अभियानों, संयुक्त संचालन केंद्र, जनसंख्या नियंत्रण, छापामारी तथा खोज-और-नष्ट मिशन पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसका उद्देश्य अंतर-संचालन को बढ़ावा देना एवं भारत-उज़्बेकिस्तान रक्षा संबंधों को मज़बूत करना था।
उज़्बेकिस्तान
- उज़बेकिस्तान मध्य एशिया में सीर दरिया और अमु दरिया नदियों के बीच स्थित है। इसकी सीमाएँ कज़ाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान और तुर्कमेनिस्तान से मिलती हैं।
और पढ़ें: अभ्यास डस्टलिक, भारत के प्रमुख सैन्य अभ्यास