इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

यूरोप में अंतरिक्ष के उपयोग में तेज़ी लाने के लिये 'माटोसिन्होज़ मेनिफेस्टो'

  • 23 Nov 2021
  • 4 min read

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) परिषद ने यूरोप में अंतरिक्ष के उपयोग में तेज़ी लाने के लिये एक घोषणापत्र को मंज़ूरी दे दी है।

  • मूलतः परिषद ने एक ऐसा प्रस्ताव अपनाया है, जो अंतरिक्ष में अपनी गतिविधियों को बनाए रखने और इनके विस्तार के संदर्भ में यूरोप की रणनीति निर्धारित करती है।
  • इसके अलावा परिषद ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी विकास और प्रेरणा में यूरोपीय नेतृत्व को सुदृढ़ करने हेतु दो मिशनों को मान्यता दी है, जिसमें ‘चंद्रमा से नमूने वापस लाना’ और ‘मानव अंतरिक्ष अन्वेषण’ मिशन शामिल है।

प्रमुख बिंदु

  • संकल्प के विषय में: प्रस्ताव यूरोप की अंतरिक्ष महत्त्वाकांक्षाओं को और आगे बढ़ाने के लिये तीन ‘त्वरकों’ को परिभाषित करता है।
    • हरित भविष्य के लिये अंतरिक्ष:
      • अंतरिक्ष परियोजनाएँ, जो इसे ग्रह की वर्तमान स्थिति को समझने में सक्षम बनाती हैं और वर्ष 2050 तक शुद्ध-शून्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में मदद करती हैं, पृथ्वी अवलोकन उपग्रह और उनके डेटा संग्रहण का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।
    • संकट के समय तीव्र और लचीली प्रतिक्रिया:
      • अंतरिक्ष अनुप्रयोग जो राष्ट्रों को किसी भी संकट का अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने की अनुमति देते हैं।
        • उदाहरण: इस वर्ष (2021) की शुरुआत में यूरोप के कुछ हिस्सों में भयंकर बाढ़ और जंगल की आग देखी गई थी। इसके अलावा ‘इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज’ (IPCC) की नवीनतम रिपोर्ट ने लगातार मौसम की घटनाओं, जैसे कि हीटवेव, अत्यधिक वर्षा और समुद्र के बढ़ते स्तर को हरी झंडी दिखाई है। इनमें से कुछ कारक जंगल की आग के फैलने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं।
    • अंतरिक्ष संपत्ति का संरक्षण:
      • कक्षा में एक उपग्रह को नष्ट करने के लिये रूस द्वारा मिसाइल के उपयोग ने हाल ही में यूरोपीय अंतरिक्ष यात्रियों और उपग्रहों को इस हस्तक्षेप से बचाने हेतु नई प्रणालियों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है।
  • महत्त्व:
    • यह यूरोप और उसके नागरिकों के सामने आने वाली तत्काल और अभूतपूर्व सामाजिक, आर्थिक व सुरक्षा चुनौतियों से निपटेगा।
      • इन चुनौतियों से निपटने में मदद के लिये अंतरिक्ष में अत्यधिक अप्रयुक्त क्षमता है और यूरोपीय अंतरिक्ष क्षमता विकसित करने में तेज़ी लाने की तत्काल आवश्यकता है।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए):

  • ईएसए एक अंतर-सरकारी संगठन है जिसका गठन 1975 में यूरोप की अंतरिक्ष क्षमताओं को विकसित करने के उद्देश्य से किया गया था।
  • संगठन के 22 सदस्य देश हैं - ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्राँस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड और यूनाइटेड किंगडम। स्लोवेनिया, लातविया तथा लिथुआनिया सहयोगी सदस्य हैं।
  • संबंधित परियोजनाएँ:
    • सेंटिनल उपग्रह
    • शुक्र के लिये विज़न मिशन
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2