प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

लामितिये -2024

  • 19 Mar 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

हाल ही में भारतीय सेना की टुकड़ी ने सेशेल्स रक्षा बलों (Seychelles Defence Forces- SDF) के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास "लामितिये -2024 (LAMITIYE-2024)" के 10वें संस्करण में भाग लिया।

  • LAMITIYE, जिसका अर्थ क्रियोल भाषा में 'मैत्री' है (सेशेल्स में आधिकारिक भाषाओं में से एक) 2001 से एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम रहा है।
  • उद्देश्य: संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य शांति स्थापना संचालन पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत अर्ध-शहरी परिदृश्य में उप-पारंपरिक संचालन में अंतर संचालन को बढ़ाना है।
  • गतिविधियाँ: प्रशिक्षण अभ्यास, युद्ध परिचर्चा, व्याख्यान और प्रदर्शन करना।
  • महत्त्व: द्विपक्षीय सैन्य संबंधों का निर्माण और प्रचार, कौशल तथा अनुभवों का आदान-प्रदान करना।
  • सेशेल्स मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में एक द्वीपीय राष्ट्र है। यह देश अपने समुद्र तटों, मूँगा चट्टानों, प्रकृति भंडार एवं विशाल अल्दाबरा कछुओं सहित दुर्लभ प्रजातियों के लिये जाना जाता है।
    • अल्दाबरा एटोल, एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल तथा यह विश्व का सबसे बड़ा मूंगा एटोल है और साथ ही विश्व में सबसे बड़ी विशाल कछुआ आबादी का आवास भी है।

और पढ़ें…भारत-सेशेल्स

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2