रैपिड फायर
किंग कोबरा
- 20 Jun 2025
- 3 min read
स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस
कर्नाटक के पिलिकुला जैविक उद्यान से एक किंग कोबरा, जिसे मध्य प्रदेश में पशु विनिमय कार्यक्रम (2 कोबरा के बदले 2 बाघ) के तहत भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था, की मृत्यु हो गई है।
- किंग कोबरा (ओफियोफैगस हन्नाह) के संबंध में: यह विश्व का सबसे लंबा विषैला सर्प है, जिसमें न्यूरोटॉक्सिक विष होता है जो तंत्रिका संकेतों को अवरुद्ध करके मांसपेशियों को पक्षाघात का कारण बनता है।
- जैविक और व्यवहारिक लक्षण: यह अंडप्रजक है, एकमात्र ऐसा सर्प है जो अंडे सेने तक अपना आवास बनाता है और उसकी रखवाली करता है और इसके जहर का उपयोग कोब्रोक्सिन और नाइलॉक्सिन जैसे दर्द निवारक दवाओं के उत्पादन के लिये किया जाता है।
- यह भारत में सर्पदंश से होने वाली मौतों के लिये ज़िम्मेदार चार बड़े सर्पों (रसेल वाइपर, सॉ-स्केल्ड वाइपर, कॉमन क्रेट) में से एक है।
- आहार: यह मुख्य रूप से अन्य सर्पों (जैसे कि रैट स्नेक, धामन और कोबरा ) का शिकार करता है और यह दिनचर है, अर्थात् यह दिन के दौरान सक्रिय रहता है।
- जैविक और व्यवहारिक लक्षण: यह अंडप्रजक है, एकमात्र ऐसा सर्प है जो अंडे सेने तक अपना आवास बनाता है और उसकी रखवाली करता है और इसके जहर का उपयोग कोब्रोक्सिन और नाइलॉक्सिन जैसे दर्द निवारक दवाओं के उत्पादन के लिये किया जाता है।
- निवास स्थान: यह वर्षावनों, बांस के घने जंगलों, मैंग्रोव , उच्च ऊँचाई वाले घास के मैदानों और नदियों के पास पाया जाता है तथा इसका विस्तार भारत, दक्षिणी चीन और दक्षिण पूर्व एशिया तक फैला हुआ है।
- संरक्षण की स्थिति:
- IUCN लाल सूची : असुरक्षित
- CITES: परिशिष्ट II
- वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (1972 ): अनुसूची II
- वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के संबंध में: वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल (मध्य प्रदेश) में स्थित है, यह बड़े तालाब के बगल में स्थित है, जो एक रामसर साइट और भोज वेटलैंड का हिस्सा है ।
- यह सर्कसों और संघर्ष क्षेत्रों से बचाए गए शेरों, बाघों, भालूओं और अन्य जानवरों के लिये बचाव केंद्र के रूप में कार्य करता है।
- यह उद्यान हार्ड ग्राउंड बारासिंघा और जिप्सी गिद्धों के लिये संरक्षण प्रजनन केंद्र भी है।
और पढ़ें: ओफियोफैगस कलिंगा