इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

आईएनएस गोमती

  • 31 May 2022
  • 2 min read

हाल ही में भारतीय नौसेना के जहाज़ (INS) गोमती को मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड से सेवामुक्त कर दिया गया है। 

INS गोमती प्रमुख विशेषताएंँ: 

  • परिचय: 
    • INS गोमती का नाम जीवंत नदी गोमती से लिया गया है। 
      • गोमती नदी, जिसे गुमटी भी कहा जाता है गंगा नदी की सहायक नदी है। 
    • जब सेवामुक्त किया गया तो INS गोमती पश्चिमी बेड़े में निर्देशित मिसाइल युद्धपोतों में सबसे पुराना था। 
    • इसे वर्ष 1988 में मझगाँव डॉक लिमिटेड, बॉम्बे में कमीशन किया गया था।  
  • कार्य: 
    • ऑपरेशन कैक्टस, पराक्रम और इंद्रधनुष तथा कई द्विपक्षीय एवं बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास। 
      • 1988: ऑपरेशन कैक्टस के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने मालदीव में सरकार के तख्तापलट के प्रयास को निष्प्रभावी करने में मदद की। 
      • 2001: संसद पर आतंकवादी हमले के मद्देनज़र शुरू किया गया ऑपरेशन पराक्रम, 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद पहला पूर्ण पैमाने पर सैन्य कार्यवाई थी। 
      • 2004: श्रीलंकाई सरकार के साथ साझेदारी में सुनामी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए इंद्रधनुष पहल शुरू की गई थी 
  • पुरस्कार दिये गए: 
    • दो बार प्रतिष्ठित यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया, एक बार 2007-08 में और फिर 2019-20 में। 

स्रोत : पी.आई.बी. 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2