इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

भारतीय नौसेना दिवस

  • 06 Dec 2021
  • 3 min read

वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ऑपरेशन ट्राइडेंट में भारतीय नौसेना के जवाबी हमले को चिह्नित करने के लिये प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को ‘भारतीय नौसेना दिवस’ मनाया जाता है।

Indian-Navy

प्रमुख बिंदु

  • परिचय
    • भारतीय नौसेना की स्थापना वर्ष 1612 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा की गई थी।
    • इस वर्ष, नौसेना ने वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की जीत की 50वीं वर्षगाँठ को ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के थीम के साथ मनाने की योजना बनाई है।
  • ऑपरेशन ट्राइडेंट
    • यह वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना द्वारा किया गया जवाबी हमला था।
    • भारत ने इस ऑपरेशन के दौरान पहली बार एंटी-शिप मिसाइलों का इस्तेमाल किया और पाकिस्तानी विध्वंसक जहाज़ ‘पीएनएस खैबर’ को नष्ट कर दिया था।
    • भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोतों - INS निपत, INS निर्घाट और INS वीर ने हमले में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • भारतीय नौसेना
    • इसकी अध्यक्षता सर्वोच्च कमांडर के रूप में भारत के राष्ट्रपति करते हैं।
    • भारतीय नौसेना का आदर्श वाक्य है- ‘शं नो वरुणः’ अर्थात् ‘जल के देवता वरुण हमारे लिये शुभ हों।’
    • भारतीय नौसेना के कुछ शुरुआती अभियानों में वर्ष 1961 में गोवा को पुर्तगाल से मुक्त कराने में उसका योगदान शामिल है।
    • परमाणु शक्ति से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी- ‘आईएनएस अरिहंत’ और कई अन्य जहाज़ों के निर्माण के साथ नौसेना एक सराहनीय बल के रूप में विकसित हुई है।
    • भारतीय नौसेना के पास वर्तमान में एक विमानवाहक पोत- आईएनएस विक्रमादित्य है, जिसे वर्ष 2013 में कमीशन किया किया गया था और यह पूर्व में एक पूर्व रूसी जहाज़ था।
    • यह पनडुब्बियों के तीन वर्गों का संचालन करती है: चक्र (इसमें परमाणु ऊर्जा से चलने वाला आईएनएस चक्र है), सिंधुघोष और शिशुमार।
    • INS विक्रांत नाम के स्वदेशी विमान वाहक ने हाल ही में (2021) समुद्री परीक्षण (परीक्षणों के अंतिम चरणों में से एक) शुरू किया है।
    • मरीन कमांडो या मार्कोस भारतीय नौसेना की विशेष बल इकाई है, जिसे युद्ध, आतंकवाद विरोधी, विशेष अभियानों, बंधक बचाव और असममित युद्ध का संचालन करने हेतु प्रशिक्षित किया जाता है।
    • यह 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में प्रतिक्रिया देने वाला पहला संगठन था।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow