रैपिड फायर
भारतीय ग्रे वुल्फ
- 11 Jun 2025
- 2 min read
स्रोत: डाउन टू अर्थ
दिल्ली में यमुना के बाढ़ के मैदानों के पास भारतीय ग्रे वुल्फ (भेड़िया) (Canis lupus pallipes) देखा गया, जो 1940 के दशक के बाद से दिल्ली में पहली बार देखा गया दुर्लभ भेड़िया है।
भारतीय ग्रे वुल्फ:
- भारतीय ग्रे वुल्फ: भारतीय ग्रे वुल्फ, ग्रे वुल्फ की एक उप-प्रजाति है जो भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण-पश्चिम एशिया में पाई जाती है।
- यह रात्रिचर और शीर्ष शिकारी है जो छोटे समूहों में शिकार करता है तथा अन्य भेड़िया उप-प्रजातियों की तुलना में कम मुखर है।
- उपस्थिति: यह कैनिडे परिवार का एक मांसाहारी जीव है जो आकार में तिब्बती और अरब भेड़ियों के बीच का होता है एवं गर्म जलवायु के अनुकूल होने के कारण इसमें शीत ऋतु के लिये मोटी खाल की कमी होती है।
- आवास एवं वितरण: पश्चिम में इज़रायल से लेकर पूर्व में भारतीय उपमहाद्वीप तक, झाड़ियों, घास के मैदानों, चरागाह कृषि-पारिस्थितिकी तंत्रों और गर्म क्षेत्रों में अर्द्ध-शुष्क कृषि-पारिस्थितिकी तंत्रों में पाए जाते हैं।
- संरक्षण स्थिति:
- वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972: अनुसूची I
- खतरे: इस प्रजाति को कई खतरों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें कृषि और औद्योगिक विस्तार के कारण घास के मैदानों का खत्म होना, आवास स्थल में परिवर्तन, प्राकृतिक शिकार में कमी तथा जंगली कुत्तों से होने वाली बीमारियों का फैलना शामिल है।
और पढ़ें: भारतीय ग्रे वुल्फ