दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

भारत ऊर्जा सप्ताह

  • 13 Feb 2023
  • 6 min read

भारत के प्रधानमंत्री ने 6 फरवरी, 2023 को कर्नाटक के बंगलूरू में भारत ऊर्जा सप्ताह (India Energy Week- IEW) 2023 का उद्घाटन किया।

  • प्रधानमंत्री ने 11 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में तेल विपणन कंपनियों के 84 रिटेल आउटलेट्स पर E20 ईंधन भी लॉन्च किया और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) द्वारा आयोजित हरित गतिशीलता रैली को हरी झंडी दिखाई। 

E20 इथेनॉल फ्यूल और हरित गतिशीलता रैली:

  • E20 इथेनॉल फ्यूल:  
    • परिचय:  
      • ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने हेतु इथेनॉल सम्मिश्रण कार्यक्रम सरकार का एक प्रमुख केंद्रित क्षेत्र रहा है।
      • E20, पेट्रोल के साथ 20% इथेनॉल का मिश्रण है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2025 तक इथेनॉल के 20% सम्मिश्रण को पूर्ण रूप से हासिल करना है और HPCL तथा अन्य तेल विपणन कंपनियों द्वारा 2G-3G इथेनॉल संयंत्र स्थापित किये जा रहे हैं जो प्रगति को सुगम बनाएगी।
    • उपलब्धियाँ:  
      • सरकार के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2013-14 से इथेनॉल उत्पादन क्षमता में छह गुना वृद्धि हुई है।
      • इथेनॉल सम्मिश्रण कार्यक्रम और जैव ईंधन कार्यक्रम के तहत हासिल उपलब्धियों ने न केवल भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाया है बल्कि इसके परिणामस्वरूप 318 लाख मीट्रिक टन CO2 उत्सर्जन में कमी एवं लगभग 54,000 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा की बचत सहित कई अन्य लाभ भी प्राप्त हुए हैं।
  • हरित गतिशीलता रैली: 
    • हरित गतिशीलता रैली का उद्देश्य हरित ईंधन हेतु जन जागरूकता बढ़ाना है।
      • इसमें स्थायी ऊर्जा स्रोतों जैसे E20, E85, फ्लेक्स फ्यूल, हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक आदि के उपयोग से चलने वाले 57 वाहनों की भागीदारी शामिल है। 
    • हरित गतिशीलता कार्बन उत्सर्जन को कम करने और प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने हेतु पर्यावरण के अनुकूल एवं टिकाऊ परिवहन विकल्पों के उपयोग को संदर्भित करती है।
    • उचित नीति समर्थन, औद्योगिक कार्रवाई, बाज़ार निर्माण, निवेशकों की बढ़ती रुचि और स्वीकृति के साथ, भारत हरित गतिशीलता के क्षेत्र में कम लागत, शून्य-कार्बन विनिर्माण केंद्र के रूप में अपनी मज़बूत स्थिति सुनिश्चित कर सकता है, साथ ही आर्थिक विकास, रोज़गार सृजन  तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार के अपने लक्ष्य को पूरा कर सकता है।
  • अन्य पहलें: 
    • प्रधानमंत्री ने इंडियन ऑयल की 'अनबॉटल्ड' ('Unbottled') पहल के तहत वर्दी भी लॉन्च की। यह वर्दी पुनर्नवीनीकरण PET बोतलों से बनी हैं।   
    • प्रधानमंत्री ने इंडियन ऑयल के इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल को भी समर्पित किया तथा इसके व्यावसायिक रोल-आउट को हरी झंडी दिखाई।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. सार्वजनिक परिवहन में बसों के लिये ईंधन के रूप में हाइड्रोजन समृद्ध CNG (H-CNG) के उपयोग के प्रस्तावों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2019)

  1. एच-सीएनजी के उपयोग का मुख्य लाभ कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन का उन्मूलन है। 
  2. ईंधन के रूप में एच-सीएनजी कार्बन डाइऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन उत्सर्जन को कम करती है।
  3. बसों के लिये ईंधन के रूप में CNG के साथ हाइड्रोजन को आयतन के आधार पर पाँचवें हिस्से तक मिलाया जा सकता है।
  4.  एच-सीएनजी ईंधन को CNG से कम महँगी बनाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 4
(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (b)


प्रश्न. चार ऊर्जा फसलों के नाम नीचे दिये गए हैं। उनमें से किसकी खेती इथेनॉल के लिये की जा सकती है? (वर्ष 2010)

 (A) जेट्रोफा 
 (B) मक्का
 (C) पोंगामिया
 (D) सूरजमुखी

उत्तर: (B)


प्रश्न. जैव ईंधन पर भारत की राष्ट्रीय नीति के अनुसार, जैव ईंधन के उत्पादन के लिये निम्नलिखित में से किसका उपयोग कच्चे माल के रूप में किया जा सकता है? (2020)

  1. कसावा 
  2. क्षतिग्रस्त गेहूंँ के दाने 
  3. मूंँगफली के बीज 
  4. चने की दाल 
  5. सड़े हुए आलू 
  6. मीठे चुकंदर

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1, 2, 5 और 6
(b) केवल 1, 3, 4 और 6
(c) केवल 2, 3, 4 और 5
(d) 1, 2, 3, 4, 5 और 6

उत्तर: (a)


प्रश्न. राष्ट्रीय शहरी परिवहन नीति वाहनों को चलाने के बजाय लोगों को ले जाने पर ज़ोर देती है। इस संबंध में सरकार की विभिन्न रणनीतियों की सफलता की आलोचनात्मक विवेचना कीजिये। (मुख्य परीक्षा- 2014)

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow