इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

रूस के युद्ध खेलों में भारत और चीन

  • 19 Aug 2022
  • 3 min read

भारतीय और चीनी सैनिक अगस्त 2022 के अंत में रूस में सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे, फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस द्वारा आयोजित किया जाने वाला इस तरह का पहला बड़ा युद्ध खेल (सैन्य अभ्यास) है।

  • भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई जबकि चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अभ्यास क्षेत्रीय परिस्थितियों से 'असंबंधित' है।

सैन्य अभ्यास:

  • मेजबान रूस के नेतृत्व में इस अभ्यास में चीन के अलावा भारत, बेलारूस, मंगोलिया, ताजिकिस्तान और अन्य देशों के सैनिक शामिल होंगे।
  • यह अभ्यास 30 अगस्त 2022 से 5 सितंबर 2022 के बीच रूस में विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों में आयोजित किया जाएगा।
    • यूक्रेन पर चल रहे रूसी आक्रमण को देखते हुए इसे विश्व स्तर पर बारीकी से अवलोकन किये जाने की संभावना है।
  • अभ्यास हवाई बलों, लंबी दूरी की और सैन्य परिवहन विमानों एवं अन्य देशों के सैन्य दलों को भी एक साथ लाएगा।

चीन और रूस के साथ भारत का अभ्यास:

  • चीन:
    • हैंड इन हैंड अभ्यास:
      • अभ्यास का उद्देश्य अर्ध शहरी इलाकों में संयुक्त योजना और आतंकवाद विरोधी अभियानों का संचालन करना है।
  • रूस:
    • अभ्यास इंद्र-21:
      • यह अभ्यास अंतर्राष्ट्रीय आतंकी समूहों के खिलाफ संयुक्त बल द्वारा संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत आतंकवाद विरोधी अभियानों का संचालन करेगा।
      • इंद्र/INDRA अभ्यास की शृंखला वर्ष 2003 में शुरू हुई और दोनों देशों के बीच बारी-बारी से द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में आयोजित की गई।
        • हालाँकि पहला संयुक्त त्रि-सेवा अभ्यास वर्ष 2017 में आयोजित किया गया था।
    • युद्धाभ्यास TSENTR :
      • TSENTR 2019 बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास की वार्षिक शृंखला का हिस्सा है जो रूसी सशस्त्र बलों के वार्षिक प्रशिक्षण चक्र का हिस्सा है।
      • यह शृंखला चार मुख्य रूसी परिचालन रणनीतिक कमानों यानी वोस्तोक (पूर्व), ज़ापद (पश्चिम) TSENTR (मध्य) और कावकास (दक्षिण) के मध्य चक्रीय रूप से परिचालित होती है।

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2