ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


चर्चित स्थान

होक्काइडो, जापान का गार्डन ऑफ गॉड्स

  • 22 Apr 2024
  • 1 min read

स्रोत: डाउन टू अर्थ 

हाल ही में जापानी मौसम विज्ञान अभिकरण (Meteorological Agency) द्वारा साप्पोरो, होक्काइडो में 26 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड-उच्च तापमान दर्ज किया गया।

  • होक्काइडो की जलवायु उप-आर्कटिक है, जहाँ वार्षिक औसत तापमान 8°C और 1,150 मिमी. औसत वार्षिक वर्षा होती है।
  • होक्काइडो जापान के चार मुख्य द्वीपों (होक्काइडो, होंशू, शिकोकू और क्यूशू) में सबसे उत्तरी द्वीप है।
  • इसकी सीमा पश्चिम में जापान सागर (पूर्वी सागर), उत्तर में ओखोटस्क सागर और पूर्व तथा दक्षिण में प्रशांत महासागर से लगती है।
  • साप्पोरो दक्षिण-पश्चिम में इशिकारी नदी पर स्थित है, जहाँ प्रशासनिक मुख्यालय है।
  • तापमान परिवर्तन का जापान की अंतिम वनीय सीमा के रूप में होक्काइडो की स्थिति और ऐनू लोगों (स्वदेशी लोगों) के लिये 'गार्डन ऑफ गॉड्स' के रूप में इसकी पारंपरिक पहचान पर प्रभाव पड़ता है।

Japan

close
Share Page
images-2
images-2