ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

मिंक व्हेल की सुनने की क्षमता

  • 27 Nov 2024
  • 10 min read

स्रोत: द हिंदू

हाल ही के शोध से पता चला है कि मिंक व्हेल 90 किलोहर्ट्ज (kHz) तक की उच्च आवृत्ति वाली ध्वनियों का पता लगा सकती हैं, यह एक महत्त्वपूर्ण खोज है जो इन समुद्री स्तनधारियों के बारे में हमारी समझ को बढ़ाती है। 

  • शोध से पता चलता है कि मिंक व्हेल समुद्री ध्वनि प्रदूषण से पहले की अपेक्षा कहीं अधिक प्रभावित हैं क्योंकि नौवहन, नौसैनिक सोनार और औद्योगिक गतिविधियों के कारण समुद्री ध्वनि प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।
  • मानवजनित शोर समुद्री स्तनधारियों के संचार, भोजन खोजने के व्यवहार और नौवहन क्षमताओं में बाधा उत्पन्न कर सकता है।
  • वर्तमान में लागू नियम बेलीन व्हेल की सुरक्षा के लिये पर्याप्त नहीं हैं क्योंकि पहले उनकी सुनने की क्षमता को कम करके आँका गया था। यह नए आँकड़े समुद्री ध्वनि प्रदूषण नीतियों के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकताओं पर बल देते हैं।
  • मिंक व्हेल: मिंक व्हेल (बैलेनोपटेरा एक्यूटोरोस्ट्रेटा) रोर्कल व्हेल समूह की सबसे छोटी प्रजाति है, जिसमें अन्य बेलन व्हेल शामिल हैं। इसकी अधिकतम लंबाई लगभग 10.7 मीटर तक हो सकती है।
  • संरक्षण की स्थिति:
    • सामान्य मिंक व्हेल: 
      • IUCN: कम चिंताजनक
      • CMS: परिशिष्ट II
  • CITES: परिशिष्ट I (विलुप्त होने का खतरा)
    • अंटार्कटिक मिंक व्हेल: 
      • IUCN: डेटा अपर्याप्त 
  • CMS: परिशिष्ट II 

और पढ़ें: फिन व्हेल 

close
Share Page
images-2
images-2