इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

ड्रैगनफ्लाई रोटरक्राफ्ट मिशन

  • 24 Apr 2024
  • 2 min read

स्रोत: नासा

हाल ही में नासा ने शनि के चंद्रमा टाइटन पर ड्रैगनफ्लाई रोटरक्राफ्ट मिशन की पुष्टि की है।

  • ड्रैगनफ्लाई एक डुअल क्वाडकॉप्टर है, जो एक कार के आकार के रोटरक्राफ्ट जैसा दिखता है जो टाइटन पर एक घंटे से कम समय में दसियों किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।
  • टाइटन के धुँधले वातावरण के कारण ड्रैगनफ्लाई क्यूरियोसिटी रोवर ओन मून के समान एक रेडियोआइसोटोप बिजली प्रणाली का उपयोग करेगा।
  • ड्रैगनफ्लाई टाइटन और पृथ्वी दोनों पर सामान्य प्री-बायोटिक रासायनिक प्रक्रियाओं की तलाश में टाइटन पर दर्जनों आशाजनक स्थानों पर उड़ान भरेगा।
  • यह पहली बार होगा जब नासा अन्य ग्रहों पर विज्ञान के लिये मल्टी-रोटर वाहन उड़ाएगा।
  • यान सबसे पहले भूमध्यरेखीय "शांगरी-ला" टीले पर उतरेगा, 8 किलोमीटर की लंबी "लीपफ्रॉग" उड़ान भरने से पहले छोटी यात्राओं में इस क्षेत्र की खोज करेगा।
  • शनि सूर्य से छठा ग्रह और सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है, जो अपनी विशिष्ट वलय प्रणाली के लिये जाना जाता है।
    • टाइटन शनि का सबसे बड़ा चंद्रमा है और इसकी सतह पर तरल पदार्थों के प्रवाह का एक पृथ्वी जैसा चक्र है।
    • यह घने वातावरण वाला एकमात्र चंद्रमा है।

और पढ़ें: ड्रैगनफ्लाई मिशन

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2