इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन

  • 24 Apr 2024
  • 2 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

हाल ही में डी गुकेश ने टोरंटो, कनाडा में वर्ष 2024 की अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) प्रतिस्पर्द्धा कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीता।

  • वह विश्व की इस प्रतियोगिता को चुनौती देने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए और साथ ही शतरंज के इतिहास में अपना स्थान भी सुरक्षित करने में सफल रहे।
  • दुनिया भर के शीर्ष 30 जूनियर खिलाड़ियों में से एक-तिहाई और शीर्ष 20 जूनियर रैंकिंग में 7 खिलाड़ी वर्तमान में भारत से हैं।
  • वर्तमान विश्व चैंपियन डिंग लिरेन हैं, जिन्होंने वर्ष 2023 की विश्व शतरंज प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी इयान नेपोम्नियाचची को हराया था।
    • मौजूदा विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने दोबारा प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया।
  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE), वर्ष 1950 से कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है।
    • यह प्रतिष्ठित आयोजन यह निर्धारित करता है कि मौजूदा विश्व शतरंज चैंपियन को कौन चुनौती देगा।
    • यह वर्ष 1992 तक प्रति तीन वर्ष में आयोजित किया जाता था, किंतु वर्ष 2013 के बाद से यह  प्रति दो वर्ष में आयोजित किया जाता है।
  • FIDE शतरंज के खेल का शासी निकाय है और साथ ही यह सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को नियंत्रित करता है।
    • इसका गठन एक गैर-सरकारी संस्थान के रूप में किया गया है। यह विश्व शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करता है।

और पढ़ें…FIDE ग्रैंड स्विस ओपन 2023

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2