इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

हिम तेंदुओं के लिये संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम

  • 12 Jan 2024
  • 5 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस 

पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (PNHZP), पश्चिम बंगाल जिसे आमतौर पर दार्जिलिंग चिड़ियाघर के रूप में भी जाना जाता है, ने हिम तेंदुओं के लिये अपने सफल संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम (Conservation Breeding Programme- CBC) हेतु वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर ज़ू एंड एक्वेरियम (WAZA) से अंतर्राष्ट्रीय मान्यता हासिल की है।

  • यह मान्यता वन्यजीव संरक्षण और संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण के प्रति चिड़ियाघर के समर्पण का एक प्रमाण है।

विश्व चिड़ियाघर एवं एक्वेरियम संघ (World Association for Zoos and Aquariums- WAZA) क्या है?

  • WAZA क्षेत्रीय संघों, राष्ट्रीय संघों, चिड़ियाघरों और एक्वैरियमों का वैश्विक गठबंधन है, जो विश्व भर में जीव-जंतुओं तथा उनके आवासों की देखभाल एवं संरक्षण के लिये समर्पित है।
  • इसकी सदस्यता में विश्व भर के लगभग 400 अग्रणी संस्थान और संगठन शामिल हैं तथा यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

दार्जिलिंग चिड़ियाघर में हिम तेंदुओं के संरक्षण के प्रयास क्या हैं?

  • परिचय:
    • भारत में एकमात्र दार्जिलिंग चिड़ियाघर में हिम तेंदुओं के लिये संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम है।
    • हिम तेंदुओं के अलावा, इसमें रेड पांडा, पहाड़ी ओरल और तीतर लिये संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम हैं।
    • दार्जिलिंग चिड़ियाघर भारत का सबसे ऊँचाई पर स्थित सबसे बड़ा चिड़ियाघर है।
  • संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम:
    • पहला गैर-स्थानिक संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 1986 में हिम तेंदुए संरक्षण प्रजनन परियोजना के रूप में हुई।
    • दार्जिलिंग चिड़ियाघर में CBC के तहत वर्ष 1989 में हिम तेंदुए का पहला जन्म दर्ज किया गया। वर्तमान में चिड़ियाघर में CBC के तहत 77 हिम तेंदुओं का जन्म हो चुका है जो वन्यजीव संरक्षण में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
    • हिम तेंदुओं के प्रजनन में चिड़ियाघर की सफलता का श्रेय नर व मादा हिम तेंदुओं की सावधानीपूर्वक जोड़ी बनाने, बाड़ों के भीतर एक प्राकृतिक वातावरण बनाने तथा अंतःप्रजनन (Inbreeding) से बचने के लिये एक विस्तृत आनुवंशिक कोश/पूल का उपयोग करने को दिया जा सकता है।
    • नर व मादा तेंदुओं की जोड़ी बनाने से पूर्व अनुनय/संबंध विकसित करने के लिये उन्हें निकटवर्ती बाड़ों में रखा जाता है। उनकी अनुकूलता की पुष्टि होने पर उनकी जोड़ी बनाकर उन्हें एक ही बाड़े में रखा जाता है।
      • गर्भवती होने की स्थिति में मादा तेंदुओं को अलग कर दिया जाता है तथा नियमित रक्त परीक्षण एवं शरीर के भार की निगरानी के साथ उन्हें 24X7 CCTV निगरानी में रखा जाता है।
      • चिड़ियाघर सभी बंदी जानवरों के लिये उच्चतम जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुपालन करता है जिसमें परजीवियों से सुरक्षा हेतु नियमित जाँच, कृमि मुक्ति एवं उन्नत पशु चिकित्सा सुविधाएँ शामिल हैं।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न1. निम्नलिखित पर विचार कीजिये: (2012)

  1. ब्लैक नेक क्रेन
  2. चीता
  3. उड़न गिलहरी
  4. हिम तेंदुआ

उपर्युक्त में से कौन-सा स्वाभाविक रूप से भारत में पाया जाता है?

(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 1, 3 और 4
(c) केवल 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (b)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2