इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस

  • 02 Nov 2022
  • 5 min read

हाल ही में 1 नवंबर से 3 नवंबर, 2022 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के तीसरे संस्करण का उद्घाटन राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर, छत्तीसगढ़ में किया गया।

  • इस कार्यक्रम में भारत और मोज़ाम्बिक, मंगोलिया, टोंगो, रूस, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूज़ीलैंड एवं मिस्र सहित 10 देशों के 1,500 से अधिक आदिवासी कलाकार प्रतिभाग करेंगे।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh):

  • परिचय:
    • 1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश से 16 छत्तीसगढ़ी भाषी ज़िलों को अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया था।
    • यह 135,190 वर्ग किमी के क्षेत्रफल के साथ भारत का 10वाँ सबसे बड़ा राज्य है।
    • यह भारत में इस्पात और विद्युत शक्ति के उत्पादन के लिये एक महत्त्वपूर्ण केंद्र है, जो भारत में उत्पादित कुल इस्पात का लगभग 15% उत्पादन करता है।
    • छत्तीसगढ़ मुख्य रूप से अपने कृषि कार्यों हेतु प्रसिद्ध है, जो लगभग 80% कार्यबल के लिये ज़िम्मेदार है। चावल के उत्पादन के कारण इसे 'धान का कटोरा' के नाम से भी जाना जाता है जिसका अर्थ है 'चावल का कटोरा'
  • सीमावर्ती राज्य :
    • यह सात राज्यों से घिरा हुआ है: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश।
  • राजधानी :
    • रायपुर 
  • भाषा:
    • छत्तीसगढ़ के लोगों की मूल भाषा छत्तीसगढ़ी है।
      • हालाँकि यहाँ हिंदी भी लोकप्रिय है।
  • जनजातियाँ:
    • इस राज्य की कुछ प्रमुख जनजातियों में मिरियम, बैगा, कमर, हलबा, गोंड, भुमजा, कवार आदि हैं।
  • प्रमुख त्योंहार:
    • आदिवासी समाजों द्वारा मनाए जाने वाले कुछ उल्लेखनीय त्योहारों में बस्तर दशहरा, बस्तर लोकोत्सव, कोरिया मेला, फागुन वडाई, मडई महोत्सव, गोंचा महोत्सव, पोला महोत्सव और अन्य शामिल हैं।
  • खनिज संसाधन:
    • यह कोयला, लौह अयस्क और डोलोमाइट जैसे खनिजों का प्रमुख उत्पादक है।
      • इसके अलावा इस राज्य में बॉक्साइट, चूना पत्थर और क्वार्टजाइट के पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं।
      • इस राज्य में भारत के टिन अयस्क भंडार का 35.4% हिस्सा है। छत्तीसगढ़ भारत का एकमात्र राज्य है जहाँ टिन कंसन्ट्रेटस (tin concentrates) का उत्पादन होता है।
  • महत्वपूर्ण नदियाँ:
    • इस राज्य में महानदी, गंगा, गोदावरी और नर्मदा नामक चार मुख्य जलग्रहण क्षेत्र हैं।
      • इसके अंतर्गत महानदी, शिवनाथ, अर्पा, इंद्रावती, सबरी, लीलागर, हसदो, पैरी और सोंदूर प्रमुख नदियाँ शामिल हैं।
  • राष्ट्रीय उद्यान:
  • वन्यजीव अभयारण्य:
    • तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य
    • पामेड वन्यजीव अभयारण्य
    • गोर्मदा वन्यजीव अभयारण्य
    • बादलखोल वन्यजीव अभयारण्य
    • भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य
    • भैरमगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
    • सेरामसोट वन्यजीव अभयारण्य
    • बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य
    • सीतानदी वन्यजीव अभयारण्य
    • नंदन वन वन्यजीव अभयारण्य
    • पाइथन फाॅरेस्ट वन्यजीव अभयारण्य
    • नरसिंहगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
    • उदंती जंगली भैंस वन्यजीव अभयारण्य
  • टाइगर रिज़र्व:
    • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य के संयुक्त क्षेत्रों को टाइगर रिज़र्व के रूप में नामित किया है।

chhattisgarh

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा विगत वर्ष  के प्रश्न  

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा खनिज़ छत्तीसगढ़ राज्य में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है? (2008)

  1. बॉक्साइट
  2. डोलोमाइट
  3. लौह अयस्क
  4. टिन

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

कूट:

(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (d)

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2