दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

महेश्वर बाँध: नर्मदा नदी

  • 01 Oct 2022
  • 3 min read

मध्य प्रदेश सरकार ने महेश्वर जलविद्युत परियोजना से विद्युत खरीदने के लिये सहमत होने के लगभग तीन दशक बाद उसके साथ सभी अनुबंध रद्द कर दिये हैं।

  • परियोजना को खराब वित्तीय ट्रैक रिकॉर्ड, कई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप एवं 61 गाँवों के जलमग्न होने के कारण रद्द किया गया।
  • महेश्वर बाँध नर्मदा घाटी विकास परियोजना के बड़े बाँधों में से एक है, जिसमें नर्मदा घाटी में 30 बड़े और 135 छोटे बाँधों के निर्माण की परिकल्पना की गई है।

नर्मदा नदी:

  • परिचय:
    • नर्मदा नदी, पश्चिम की ओर बहने वाली प्रायद्वीपीय क्षेत्र की सबसे बड़ी नदी है जो उत्तर में विंध्य रेंज और दक्षिण में सतपुड़ा रेंज के बीच एक भ्रंश घाटी से होकर बहती है।
      • नर्मदा नदी, मध्य भारत के उस क्षेत्र से होकर बह रही है जहाँ भूमि का ढाल पूर्व से पश्चिम की ओर नहीं है लेकिन यह भ्रंश घाटियों के कारण पश्चिम की ओर बह रही है।
    • यह मध्य प्रदेश में अमरकंटक के पास मैकाल श्रेणी से निकलती है।
    • यह महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों के कुछ क्षेत्रों के अलावा मध्य प्रदेश के बड़े क्षेत्र में प्रवाहित होती है।
    • जबलपुर (मध्य प्रदेश) के पास नदी धुआँधार जलप्रपात बनाती है।
    • नर्मदा के मुहाने में कई द्वीप हैं जिनमें से अलीबेट सबसे बड़ा है।
  • प्रमुख सहायक नदियाँ: हिरन, ओरसांग, बरना और कोलार।
  • जलविद्युत परियोजनाएँ: इंदिरा सागर, सरदार सरोवर, महेश्वर आदि।
  • नर्मदा बचाओ आंदोलन (NBA):
    • यह नर्मदा नदी पर कई बड़ी बाँध परियोजनाओं के खिलाफ स्थानीय जनजातियों (आदिवासियों), किसानों, पर्यावरणविदों और मानवाधिकार कार्यकर्त्ताओं द्वारा संचालित भारतीय सामाजिक आंदोलन है।
    • गुजरात में सरदार सरोवर बाँध, नर्मदा नदी पर सबसे बड़े बाँधों में से एक है और आंदोलन के पहले केंद्र बिंदुओं में से एक था।

Narmada-River

  विगत वर्षों प्रश्न  

नर्मदा नदी पश्चिम की ओर बहती है, जबकि अधिकांश अन्य बड़ी प्रायद्वीपीय नदियाँ पूर्व की ओर बहती हैं, क्यों? (2013)

  1. यह एक रेखीय भ्रंश घाटी में स्थित है।
  2. यह विंध्य और सतपुड़ा के बीच बहती है।
  3. भूमि का ढलान मध्य भारत से पश्चिम की ओर है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
© केवल 1 और 3
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (a)

स्रोत: डाउन टू अर्थ

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow