ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

कैनेरी द्वीप समूह

  • 27 Dec 2024
  • 2 min read

स्रोत: बिज़नेस स्टैण्डर्ड

अफ्रीका से स्पेन के कैनरी द्वीप तक का अटलांटिक प्रवास मार्ग (जो यूरोप का एक प्रमुख प्रवेश द्वार है) वर्ष 2024 में सबसे घातक मार्गों में से एक बन गया है, जिसमें 10,000 से अधिक प्रवासियों की मृत्यु हुई।   

  • यह मार्ग जोखिमपूर्ण है जिसमें तेज़ समुद्री धाराएँ, खराब ढंग से सुसज्जित नावें एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति शामिल हैं। ये कारक उच्च मृत्यु दर का कारण बनते हैं।
  • कैनरी द्वीप अटलांटिक महासागर में एक स्वायत्त स्पेनिश द्वीपसमूह है जो मोरक्को (अफ्रीका) से लगभग 62 मील पश्चिम में स्थित है और यूरोपीय संघ के सबसे बाहरी क्षेत्रों में से एक है।
    • मुख्य कैनरी द्वीपसमूह में लैंजारोटे, फ्यूरटेवेंटुरा, ग्रैन कैनरिया, टेनेरिफ, ला गोमेरा, ला पाल्मा और एल हिएरो शामिल हैं।
    • इस द्वीपसमूह की जलवायु उपोष्णकटिबंधीय है। 
  • कैनरी धारा अफ्रीका के उत्तर-पश्चिमी तट के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा में बहने वाली एक ठंडी समुद्री धारा है जिसका नाम कैनरी द्वीप के नाम पर रखा गया है। इसकी उपस्थिति सहारा रेगिस्तान के तटीय क्षेत्र में वर्षा रहित परिस्थितियों में योगदान करती है।

Canary_Islands

और पढ़ें: ला पाल्मा द्वीप: स्पेन

close
Share Page
images-2
images-2