इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

बम चक्रवात

  • 27 Dec 2022
  • 4 min read

हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में एक बम चक्रवात ने भारी तबाही मचाई, इसकी वजह से सड़क दुर्घटनाओं के चलते 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

बम चक्रवात (Bomb Cyclone): 

  • परिचय: 
    • बम चक्रवात एक तीव्र मध्य अक्षांशीय चक्रवात है, इसके केंद्र में निम्न वायुदाब होता है और इसमें खराब मौसम एवं बर्फीले तूफान से लेकर तेज़ आँधी व भारी वर्षा तक मौसम के कई रूप देखने को मिलते हैं।
    • बम चक्रवात को पूर्वानुमानकर्त्ताओं द्वारा हाई अलर्ट पर रखा जाता है क्योंकि यह अत्यधिक हानिकारक प्रभाव उत्पन्न कर सकता है।
  • उत्पत्ति के कारण:
    • यह तब निर्मित हो सकता है जब ठंडी वायु राशियाँ गर्म वायु राशियों से टकराती हैं जैसे कि गर्म समुद्री जल के ऊपर की वायु। इस तेज़ी से मज़बूत होने वाली मौसम प्रणाली का बनना एक प्रक्रिया है जिसे बॉम्बोजेनेसिस (Bombogenesis) कहा जाता है।
    • इसका निर्माण तब होता है जब एक मध्य अक्षांश चक्रवात तेज़ी से बढ़ता है तथा जिसमें 24 घंटों में कम-से-कम 24 मिलीबार की गिरावट आई हो।
    • मिलीबार वायुमंडलीय दबाव को मापता है। 
    • यह तेज़ी से दो वायुराशियों के बीच दबाव अंतर या ढाल को बढ़ाता है जिससे हवा और तेज़ हो जाती है।

बम चक्रवात, हरिकेन से किस प्रकार भिन्न होता है?

  • ‘हरिकेन’ (Hurricanes) उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में बनते हैं और गर्म समुद्रों द्वारा संचालित होते हैं। इस कारण से वे गर्मियों के मौसम में काफी आम होते हैं, क्योंकि इस दौरान समुद्री जल गर्म होता है।
  • बम चक्रवात आमतौर पर ठंड के दौरान देखने को मिलते हैं, क्योंकि ये चक्रवात ठंडी और गर्म हवा के मिलन के कारण बनते हैं।
  • गर्मियों के दौरान आमतौर पर पूरे वातावरण में अधिक ठंडी हवा नहीं होती है; इसका मतलब है कि तब एक बम चक्रवात के उत्पन्न होने की संभावना बहुत कम होती है।
    उष्णकटिबंधीय जल में हरिकेन बनते हैं, जबकि बम चक्रवात उत्तर-पश्चिमी अटलांटिक, उत्तर-पश्चिमी प्रशांत और कभी-कभी भूमध्य सागर के ऊपर बनते हैं।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQs)  

प्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2020)

  1. जेट धाराएँ केवल उत्तरी गोलार्द्ध में उत्पन्न होती हैं। 
  2. केवल कुछ चक्रवातों में ही आँख विकसित होती है। 
  3. चक्रवात की आँख के अंदर का तापमान आसपास के तापमान की तुलना में लगभग 10ºC कम होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 2
(d) केवल 1 और 3

उत्तर: (c)

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2