रैपिड फायर
BHARATI पहल
- 04 Sep 2025
- 17 min read
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने भारत के कृषि-खाद्य निर्यात को सशक्त बनाने और स्टार्टअप्स में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिये BHARATI पहल की शुरुआत की है।
BHARATI पहल
- परिचय: BHARATI (भारत का कृषि प्रौद्योगिकी, लचीलापन, उन्नति और निर्यात सक्षमता हेतु इनक्यूबेशन केंद्र) का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, भारत के कृषि-खाद्य स्टार्टअप्स को सशक्त करना और निर्यात को बढ़ाना है।
- उद्देश्य: नवाचार और इन्क्यूबेशन के माध्यम से 100 कृषि-खाद्य स्टार्टअप्स को सशक्त बनाना, ताकि APEDA के वर्ष 2030 तक 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर के कृषि-खाद्य निर्यात के लक्ष्य को सहयोग मिल सके।
- इसका उद्देश्य शीघ्र नष्ट होने वाले उत्पादों, गुणवत्ता मानकों, लॉजिस्टिक्स और स्थिरता से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करना भी है।
- मुख्य विशेषताएँ:
- इसका लक्ष्य उच्च मूल्य वाले कृषि-खाद्य उत्पाद जैसे G-टैग, ऑर्गेनिक, सुपरफूड, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, पशुधन, AYUSH उत्पाद हैं।
- यह पैकेजिंग, शीघ्र नष्ट होने वाले उत्पादों, स्थिरता और लॉजिस्टिक्स को संबोधित करते हुए AI, ब्लॉकचेन, IoT तथा एग्री-फिनटेक जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियों को भी बढ़ावा देगा।
- स्टार्टअप्स और नवप्रवर्तकों को जोड़कर उन्हें 3 माह के त्वरित कार्यक्रम (Acceleration programme) के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को पूरा करने में सहायता प्रदान करेगा, ताकि वे निर्यात-उन्मुख समाधान तैयार कर सकें।
- यह पहल भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, डिजिटल इंडिया और स्टार्ट-अप इंडिया पहलों के साथ संरेखित है।
- APEDA इकोसिस्टम को मज़बूत करने और वार्षिक मापनीयता को सक्षम करने के लिये राज्य बोर्डों, विश्वविद्यालयों, IIT/NIT, उद्योग निकायों तथा त्वरक के साथ साझेदारी करता है।
APEDA
- APEDA, जिसकी स्थापना APEDA अधिनियम, 1985 के तहत की गई थी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत एक सांविधिक निकाय है।
- यह कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देता और विकसित करता है, साथ ही विपणन, परिवहन तथा मूल्य संवर्धन में सहयोग प्रदान करता है।
और पढ़ें: APEDA और TRIFED |