दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

तेहरान में ब्लैक रैन

  • 12 Mar 2026
  • 17 min read

स्रोत: टाइम्स ऑफ इंडिया 

ईरानी तेल प्रतिष्ठानों पर इज़रायली हमलों के कारण लगी भीषण आग के बाद तेहरान के निवासियों ने "ब्लैक रैन" (कृष्ण वर्षा) के रूप में पहचानी जाने वाली घटना का अनुभव किया, जिससे गंभीर पर्यावरणीय और सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ उत्पन्न हो गईं।

ब्लैक रैन (कृष्ण वर्षा)

  • परिचय: ब्लैक रैन (कृष्ण वर्षा) वह वर्षा है, जो बड़े स्तर पर आग या औद्योगिक दुर्घटनाओं से वायुमंडल में उत्सर्जित कालिख, राख, तेल कणों और औद्योगिक रसायनों से दूषित होती है। जैसे ही वर्षा की बूँदें गिरती हैं, वे इन प्रदूषकों को एकत्रित कर लेती हैं, जिससे वर्षा जल गहरा काला और तैलीय दिखाई देता है।
    • यह तेल प्रतिष्ठानों में आग, रिफाइनरी विस्फोट, वनाग्नि, ज्वालामुखी विस्फोट या न्यूक्लियर फॉलआउट के बाद की घटना है।
  • ब्लैक रैन का आधार: तेल भंडारण और शोधन सुविधाओं में विस्फोटों के कारण भीषण आग लग गई, जिससे धुएँ और पार्टिकुलेट मैटर के साथ-साथ टॉक्सिक हाइड्रोकार्बन, सल्फर ऑक्साइड और नाइट्रोजन यौगिक वायुमंडल में उत्सर्जित किये गए।
    • इस प्रदूषित हवा से गुज़रने वाली वर्षा ने दूषित पदार्थों को अवशोषित कर लिया, जिसे अब तेहरान पर ब्लैक रैन के रूप में देखा गया।
  • तात्कालिक स्वास्थ्य जोखिम: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पुष्टि की कि ब्लैक रैन मुख्य रूप से श्वसन संबंधी स्वास्थ्य के लिये एक "वास्तविक खतरा" उत्पन्न करती है। स्वास्थ्य जोखिमों में सिरदर्द, त्वचा और आँखों में जलन, श्वास लेने में कठिनाई और संपर्क में आने पर संभावित रासायनिक जलन शामिल हैं।
    • पेट्रोलियम मिश्रणों में पाए जाने वाले बेंजीन जैसे यौगिकों के लंबे समय तक संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
  • पर्यावरणीय प्रभाव: तात्कालिक संकट के अतिरिक्त, अग्निशमन फोम से "फॉरएवर केमिकल" (पेर-और पॉलीफ्लोरोएल्काइल पदार्थ) के भूजल और मृदा को दूषित करने का जोखिम है। इसके अतिरिक्त, अम्ल वर्षा इमारतों के क्षरण (जंग) को तेज़ कर सकती है और विषैले यौगिक दूषित वनस्पति के माध्यम से खाद्य शृंखला में प्रवेश कर सकते हैं।
  • ऐतिहासिक मिसाल: ब्लैक रैन का सबसे प्रमुख उदाहरण हिरोशिमा पर परमाणु हमले के बाद हुआ था, जहाँ रेडियोधर्मी पदार्थ वर्षा के साथ मिश्रित हो गए, जिससे विस्फोट क्षेत्र से कहीं दूर तक संदूषण फैल गया।

और पढ़ें: अमेरिका - इज़रायल - ईरान युद्ध में संघर्ष क्षेत्र, फॉरएवर केमिकल्स, अम्ल वर्षा

close
Share Page
images-2
images-2