इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न

  • 06 Feb 2024
  • 1 min read

हाल ही में सरकार ने घोषणा की है कि वयोवृद्ध नेता श्री लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

  • उन्होंने वर्ष 2002 से वर्ष 2004 तक भारत के 7वें उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने गृह मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
  • 8 नवंबर 1927 को कराची (वर्तमान पाकिस्तान) में जन्मे, वह वर्ष 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हुए और वर्ष 1947 में विभाजन के दौरान सिंध से दिल्ली आ गए।
  • वर्ष 1954 में स्थापित, भारत रत्न  जाति, व्यवसाय, स्थिति या लिंग के भेदभाव के बिना, उच्चतम क्रम की असाधारण सेवा/प्रदर्शन की मान्यता में प्रदान किया जाता है।

और पढ़ें : कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2