ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

बैलोन डी'ओर पुरस्कार 2024

  • 04 Nov 2024
  • 2 min read

स्रोत: बिज़नेस स्टैंडर्ड

हाल ही में स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी रोड्री और ऐताना बोनमाटी ने क्रमशः सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला फुटबॉल खिलाड़ी के लिये बैलोन डी'ओर पुरस्कार 2024 जीता।

  • मैनचेस्टर सिटी के रोड्री ने अपना पहला बैलोन डी'ओर जीता और 1960 के बाद से पुरुषों का यह पुरस्कार जीतने वाले पहले स्पेनिश खिलाड़ी बन गए।
    • जबकि एफ.सी. बार्सिलोना की ऐताना बोनमाटी ने महिला फुटबॉल में अपना बैलोन डी'ओर खिताब बनाए रखा।
  • लियोनेल मेस्सी के नाम सबसे अधिक बार बैलोन डी'ओर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड है, उन्होंने इसे आठ बार जीता है।
  • अन्य पुरस्कार:
    • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्लब: रियल मैड्रिड।
    • महिला क्लब ऑफ द ईयर: एफ.सी. बार्सिलोना।
  • बैलोन डी'ओर एक वार्षिक फुटबॉल पुरस्कार है जो 1956 से फ्राँस फुटबॉल पत्रिका द्वारा पिछले सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित करने के लिये दिया जाता है।

और पढ़ें: इंडियन फुटबॉल का विज़न 2047

close
Share Page
images-2
images-2