दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (ASUSE) 2026

  • 16 Dec 2025
  • 12 min read

स्रोत: पी.आई.बी

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने सार्वजनिक परामर्श हेतु असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (ASUSE) 2026 के लिये ड्राफ्ट स्थापना अनुसूची (ESU) जारी की है।

असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (ASUSE) 

  • परिचय: ASUSE, एक महत्त्वपूर्ण सांख्यिकीय उपकरण, भारत के विशाल असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र के परिचालन और आर्थिक मानकों को मापता है।
    • NSO वर्ष 2021–22 से ASUSE का वार्षिक रूप से संचालन कर रहा है।
  • व्यापक डेटा कवरेज: ASUSE रोज़गार आकार, सकल मूल्य संवर्द्धन, पारिश्रमिक, संपत्ति स्वामित्व, डिजिटल अपनाने (ICT उपयोग) और ऋण स्थिति पर डेटा एकत्र करता है।
    • यह कृषि और निर्माण क्षेत्रों को शामिल नहीं करता, बल्कि निर्माण, व्यापार तथा अन्य सेवाओं पर केंद्रित है।
  • नीतिगत लक्ष्यों के लिये समर्थन: यह डेटा MSME, वस्त्र एवं श्रम जैसे प्रमुख मंत्रालयों को कल्याण योजनाओं, ऋण पहुँच नीतियों और औपचारिककरण अभियानों के निर्माण में सहायता करता है।

असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र

  • रोज़गार में योगदान: असंगठित क्षेत्र, भारत के अनौपचारिक श्रमबल का एक बड़ा हिस्सा रोज़गार देता है, लाखों लोगों को बिना औपचारिक अनुबंध के आजीविका प्रदान करता है।
    • पूर्ववर्ती NSSO सर्वेक्षणों के अनुसार, भारत के 90% से अधिक श्रमबल अनौपचारिक क्षेत्र में संलग्न हैं, जो इसके सामाजिक-आर्थिक महत्त्व को दर्शाता है।
  • आर्थिक संबंध: ये उद्यम औपचारिक अर्थव्यवस्था को वस्तुओं और सेवाओं के आपूर्तिकर्त्ता के रूप में कार्य करते हैं तथा निर्माण, व्यापार एवं सेवाओं में घरेलू मूल्य शृंखलाओं का समर्थन करते हैं।

और पढ़ें: भारत की सांख्यिकी प्रणाली 

close
Share Page
images-2
images-2