दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती

  • 20 Nov 2025
  • 21 min read

स्रोत: IE

भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को उनकी 108वीं जयंती के मौके पर नई दिल्ली में उनके स्मारक शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि दी।

  • 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर जन्मी इंदिरा गांधी भारत की पहली और इकलौती महिला प्रधानमंत्री बनीं, उन्होंने वर्ष 1966 से 1977 तक,  फिर वर्ष 1980 से 1984 तक प्रधानमंत्री का पद सॅंभाला।
  • आज़ादी की लड़ाई में भूमिका: बचपन में उन्होंने 'बाल चरखा संघ' और वर्ष 1930 में असहयोग आंदोलन के दौरान कांग्रेस पार्टी की मदद के लिये बच्चों की 'वानर सेना' बनाई।
  • वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें जेल में डाल दिया गया था।
  • योगदान:

    • बैंक राष्ट्रीयकरण (1969): इंदिरा गांधी ने ऋण पहुॅंच का विस्तार करने, ग्रामीण विकास को समर्थन देने और बैंकिंग को सामाजिक कल्याण लक्ष्यों के साथ संरेखित करने के लिये 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।
    • हरित क्रांति: चौथी पंचवर्षीय योजना (1969-1974) के दौरान, उन्होंने उच्च उपज देने वाली किस्म के बीजों, उर्वरक और सिंचाई सब्सिडी को बढ़ावा दिया, जिसका उद्देश्य खाद्यान्न उत्पादन को बढ़ावा देना और भारत को खाद्यान्न आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में मदद करना था।
    • वर्ष 1971 का बांग्लादेश मुक्ति युद्ध: मुक्ति वाहिनी का समर्थन करते हुए भारत के निर्णायक हस्तक्षेप का नेतृत्व किया, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का गठन हुआ, साथ ही भारत की भू-राजनीतिक शक्ति प्रदर्शित हुई।
    • प्रिवी पर्स का उन्मूलन (1971): 26वें संविधान संशोधन के माध्यम से राजसी अधिकारों को समाप्त किया गया, समानता को बढ़ावा दिया गया और सामंती विशेषाधिकारों को हटाया गया।
    • भारत के परमाणु कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाना: वर्ष 1974 के पोखरण-I परीक्षण (स्माइलिंग बुद्धा) सहित भारत की परमाणु क्षमता और वैज्ञानिक संस्थानों के विकास की देखरेख की।
    • सामाजिक कल्याण उपाय: गरीबी उन्मूलन और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुँच सुनिश्चित करने हेतु ‘गरीबी हटाओ’ अभियान के तहत योजनाएँ शुरू की।
    • राष्ट्रीय आपातकाल (1975–1977): इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आंतरिक अशांति’ का हवाला देते हुए राष्ट्रीय आपातकाल लगाया गया, जिसके दौरान नागरिक स्वतंत्रताओं को निलंबित कर दिया गया तथा प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई।
    • प्रकाशन: द इयर्स ऑफ चैलेंज (1966-69), द इयर्स ऑफ़ एंडेवर (1969-72), इंडिया (1975) और इंडे (Inde) (1979)।
    • सम्मान: उन्हें वर्ष 1972 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया, इसके अलावा उन्हें बांग्लादेश मुक्ति के लिये मेक्सिकन अकादमी पुरस्कार (1972), FAO का दूसरा वार्षिक पदक (1973) और अमेरिकी मदर अवार्ड तथा अर्जेंटीना की एनीमल प्रोटेक्शन सोसाइटी से डिप्लोमा ऑफ ऑनर (1971) प्राप्त हुआ, जो उनकी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

और पढ़ें: इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

close
Share Page
images-2
images-2