इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


शासन व्यवस्था

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस

  • 07 Jun 2022
  • 9 min read

प्रिलिम्स के लिये:

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, WHO, FAO, खाद्य सुरक्षा, SFSI, FSSAI, आयुष्मान भारत, पोषण अभियान, एनीमिया मुक्त भारत, स्वच्छ भारत मिशन 

मेन्स के लिये:

खाद्य सुरक्षा और संबंधित चुनौतियों, सरकारी नीतियों और हस्तक्षेपों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता 

चर्चा में क्यों? 

प्रत्येक वर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की मुख्य विशेषताएंँ: 

  • परिचय: 
    • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) तथा संयुक्त राष्ट्र का खाद्य और कृषि संगठन (FAO) संयुक्त रूप से सदस्य राज्यों  अन्य संबंधित संगठनों के सहयोग से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के पालन की सुविधा प्रदान करते हैं। 
    • यह पहली बार वर्ष 2019 में "द फ्यूचर ऑफ फूड सेफ्टी" के तहत अदीस अबाबा सम्मेलन और जिनेवा फोरम द्वारा 2019 में की गई खाद्य सुरक्षा को बढ़ाने की प्रतिबद्धता को मज़बूत करने के लिये मनाया गया था। 
  • लक्ष्य: 
    • खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि, कृषि, बाज़ार पहुँच, पर्यटन और सतत् विकास में योगदान करने, खाद्य जनित जोखिमों को रोकने, पता लगाने तथा प्रबंधित करने में मदद हेतु ध्यान आकर्षित करने और कार्रवाई को प्रेरित करने हेतु। 
  • 2022 थीम: 
    • सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य: 
  • आवश्यकता: 
    • खाद्य जनित बीमारियांँ: 
      • खाद्य जनित बीमारियों के सालाना अनुमानित 600 मिलियन मामलों केे साथ असुरक्षित भोजन मानव स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्थाओं के लिये एक खतरा है, जो कमज़ोर व हाशिये पर स्थित लोगों, विशेष रूप से महिलाओं तथा बच्चों, संघर्ष से प्रभावित आबादी और प्रवासियों को असमान रूप से प्रभावित कर रहा है। 
    • खाद्य जनित रोग का बोझ: 
      • दुनिया भर में अनुमानित 420000 लोग हर साल दूषित भोजन खाने से मर जाते हैं और 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के हर साल 125 000 मौतों के साथ खाद्य जनित बीमारी का 40% बोझ है। 

संबंधित पहल: 

  • वैश्विक: 
    • कोडेक्स एलेमेंट्रिस या "फूड कोड" कोडेक्स एलेमेंट्रिस कमीशन द्वारा अपनाए गए मानकों, दिशा-निर्देशों और अभ्यास के कोड का एक संग्रह है। 
    • कोडेक्स एलेमेंट्रिस कमीशन (Codex Alimentarius Commission) खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organisation) तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित एक अंतर-सरकारी निकाय है 
      • वर्तमान में इस कमीशन के सदस्यों की संख्या 189 है और भारत इस कमीशन का सदस्य है। 
  • भारत: 
    • राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक: 
      • FSSAI ने खाद्य सुरक्षा के पाँच मापदंडों पर राज्यों के प्रदर्शन को मापने के लिये राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (SFSI) विकसित किया है।. 
      • मापदंडों में मानव संसाधन और संस्थागत व्यवस्था, अनुपालन, खाद्य परीक्षण- बुनियादी ढाँचा व निगरानी, प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण एवं उपभोक्ता अधिकारिता शामिल हैं। 
    • ईट राइट इंडिया मूवमेंट: 
    • ईट राइट अवार्ड्स: 
      • FSSAI ने नागरिकों को सुरक्षित और स्वस्थ भोजन विकल्प चुनने के लिये खाद्य कंपनियों तथा व्यक्तियों के योगदान को मान्यता देने हेतु 'ईट राइट अवार्ड्स' की स्थापना की है, जो उनके स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने में मदद करेगा। 
    • ईट राइट मेला: 
      • FSSAI द्वारा आयोजित यह नागरिकों को उचित खाने के लिये प्रेरित करने हेतु एक गतिविधि है। यह विभिन्न प्रकार के भोजन के स्वास्थ्य और पोषण लाभों के बारे में नागरिकों को जागरूक करने के लिये आयोजित किया जाता है। 

विगत वर्ष के प्रश्न: 

प्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2018) 

  1. खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 ने खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम, 1954 का स्थान लिया। 
  2.  भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के प्रभार के अधीन है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

(a) केवल 1 
(b) केवल 2 
(c) 1 और 2 दोनों 
(d) न तो 1 और न ही 2 

उत्तर: A 

व्याख्या: 

  • भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय है। यह खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत स्थापित किया गया है, जो विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में खाद्य संबंधित मुद्दों को संभालने वाले विभिन्न कार्यों व आदेशों को समेकित करता है।  
  • खाद्य मानक और सुरक्षा अधिनियम, 2006 ने खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम, 1954 जैसे कई अधिनियमों तथा आदेशों को प्रतिस्थापित किया है जैसे फल उत्पाद आदेश, 1955 आदि। अतः कथन 1 सही है। 
  • FSSAI का नेतृत्व केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त एक गैर-कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा किया जाता है, जो या तो भारत सरकार के सचिव के पद से नीचे का पद धारण करता है। यह स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के प्रभार के अधीन नहीं है। अतः कथन 2 सही नहीं है। 
  • FSSAI को खाद्य पदार्थों के लिये विज्ञान आधारित मानकों को निर्धारित करने, मानव उपभोग के लिये सुरक्षित और स्वस्थ भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के तथा उनके निर्माण, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं आयात को विनियमित करने के लिये बनाया गया है। अतः विकल्प A सही है। 

स्रोत: हिंदुस्तान टाइम्स 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2