इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire करेंट अफेयर्स (02 जनवरी 2020)

  • 02 Jan 2020
  • 4 min read

केरल विधानसभा में CAA के खिलाफ प्रस्ताव पारित

केरल विधानसभा ने 31 दिसंबर, 2019 को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि केरल ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने प्रस्ताव पेश करते हुए मांग की थी कि केंद्र सरकार इस कानून को वापस ले। मुख्यमंत्री पी. विजयन ने पहले ही घोषणा की थी कि उनकी सरकार संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को अपने राज्य में लागू नहीं करेंगे। केरल विधानसभा में इस प्रस्ताव का कई विपक्षी दलों ने भी समर्थन किया है।


भारत-पाकिस्तान ने कैदियों की सूची साझा की

हाल ही में भारत और पाकिस्तान ने अपनी-अपनी जेलों में बंद एक दूसरे के कैदियों की सूची साझा की है। उल्लेखनीय है कि कैदियों की सूची साझा करने संबंधी यह कार्यक्रम काउंसलर एक्सेस एग्रीमेंट के तहत किया गया, जिस पर दोनों देशों के मध्य 21 मई, 2008 को हस्ताक्षर किये गए थे। एग्रीमेंट के तहत दोनों देश प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी और 1 जुलाई को अपनी-अपनी जेलों में बंद एक दूसरे के कैदियों की सूची का आदान-प्रदान करते हैं। 1 जनवरी, 2020 को पाकिस्तान ने अपनी जेल में बंद 282 भारतीय कैदियों की सूची दी और भारत ने उसकी जेल में बंद 366 पाकिस्तानी कैदियों की सूची साझा की।


गगनयान के लिये चार अंतरिक्ष यात्रियों का चयन

अंतरिक्ष में भारत के पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ के लिये 4 अंतरिक्ष यात्रियों के चयन की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। विदित है कि चारों अंतरिक्ष यात्री भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं। इस संबंध में सूचना देते हुए इसरो (ISRO) प्रमुख के. सिवन ने कहा कि चुने गए सभी यात्रियों को जनवरी माह के तीसरे हफ्ते में रूस में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसरो ने ‘गगनयान’ की पहली मानवरहित उड़ान इसी वर्ष आयोजित करने की योजना बनाई है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि यह मिशन सफल रहता है तो भारत अंतरिक्ष में पहले प्रयास में ही मानव यात्री भेजने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।


अरुण जेटली

हाल ही में बिहार सरकार ने प्रत्येक वर्ष 28 दिसंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। विदित है कि 24 अगस्त, 2019 को पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य अरुण जेटली का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow