हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स

विविध
Switch To English

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 18 जनवरी, 2020

  • 18 Jan 2020
  • 3 min read

इसरो का जीसैट-30 उपग्रह

इसरो (ISRO) का संचार उपग्रह जीसैट-30 (GSAT-30) सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित हो गया है। इसे 17 जनवरी, 2020 को सुबह 2:35 बजे फ्रेंच गुआना के कौरू स्थित स्पेस सेंटर यूरोपियन रॉकेट एरियन 5-वीटी 252 से लॉन्च किया गया। लॉन्च के करीब 38 मिनट 25 सेकंड बाद सैटेलाइट कक्षा में स्थापित हो गया। वैज्ञानिकों का मानना है कि 3357 किलोग्राम वजन की इस सैटेलाइट से देश की संचार प्रौद्योगिकी में काफी बदलाव आएगा। इसरो के मुताबिक, यह सैटेलाइट 15 वर्ष तक कार्य करेगा।

श्रीलंका की एकदिवसीय यात्रा पर अजित डोभाल

देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका में हैं। इस दौरान वे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान आर्थिक एवं रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की जानी संभव है। ज्ञात हो कि भारत ने श्रीलंका में सात बड़ी परियोजनाएँ प्रस्‍तावित की हैं।

परवेज़ मुशर्रफ की अपील खारिज

पाकिस्‍तान की सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्‍होंने एक विशेष अधिकरण द्वारा उन्‍हें मौत की सजा सुनाए जाने को चुनौती दी गई थी। न्यायालय ने कहा कि आत्‍मसमर्पण किये बिना उन्‍हें अपील करने का अधिकार नहीं है। दुबई में रह रहे 74 वर्षीय मुशर्रफ को देशद्रोह के आरोप में मृत्‍यदंड दिया गया था।

यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्सी हॉनशारूक

यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्सी हॉनशारूक ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि हॉनशारूक 6 महीने से भी कम समय तक इस पद पर रहे। हालाँकि उनके इस्तीफे को अब तक राष्ट्रपति ने मंज़ूरी नहीं दी है। इस सप्ताह के शुरू में हॉनशारूक का एक रिकॉर्डिड बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कथित रूप से राष्ट्रपति ज़ीलेंसकी को देश की आर्थिक स्थिति को संभालने में विफल रहने की बात कही थी। उनका कहना था कि इस रिकॉर्डिंग के सामने आने से उनके पद की गरिमा प्रभावित हुई है। हॉनशारूक ने आरोप लगाया कि इस रिकॉर्डिंग के साथ छेड़छाड़ की गई है।

एसएमएस अलर्ट
Share Page