दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 06 जनवरी, 2020

  • 06 Jan 2020
  • 4 min read

लियो कार्टर

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर एक ओवर में 6 छक्के लगाकर ऐसे करने वाले वे विश्व के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में कैंटरबरी टीम के कार्टर ने नॉर्दर्न नाइट्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की है। कॉर्टर के अतिरिक्त वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, भारत के रवि शास्त्री और युवराज सिंह, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स, इंग्लैंड के रॉस विटिली और अफगानिस्तान के हज़रतुल्ला जजई ने भी एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया है।


गिनी बिसाऊ के नए राष्ट्रपति

गिनी बिसाऊ के पूर्व प्रधानमंत्री व सैन्य जनरल उमारो सिस्सोको एम्बालो को हाल ही में देश के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। ज्ञात हो कि गिनी-बिसाऊ के मौजूदा राष्ट्रपति जोसे मारियो वाज़ हैं जिनका कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है। उमारो सिस्सोको का जन्म 23 सितंबर, 1972 को हुआ था। सेना में कार्य करने के पश्चात् उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और वर्ष 2016 से वर्ष 2018 के बीच गिनी बिसाऊ के 18वें प्रधानमंत्री भी रहे। गिनी बिसाऊ पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है, यह देश वर्ष 1974 में पुर्तगाल से स्वतंत्र हुआ था।


नॉलेज हब

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्‍ली स्थित नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE) परिसर में नॉलेज हब का उद्घाटन किया है। इस केंद्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्‍यम से आर्थिक गतिविधियों के बारे में सीखने की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई है। बैंकों, वित्‍तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र को इससे काफी फायदा होने की उम्मीद है।


महिला विज्ञान कॉन्ग्रेस

बंगलुरु की यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर में 5-6 जनवरी को 9वीं महिला विज्ञान कॉन्ग्रेस का आयोजन किया गया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के एरोनॉटिकल सिस्‍टम की महानिदेशक और भारत की मिसाइल वुमेन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. टेसी थॉमस महिला विज्ञान कॉन्ग्रेस की मुख्य अतिथि थीं। उल्लेखनीय है कि प्रथम महिला विज्ञान कॉन्ग्रेस जनवरी 2012 में भुवनेश्वर में 90वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के साथ आयोजित की गई थी और अमेरिका में भारत की तत्कालीन राजदूत निरूपमा राव प्रथम भारतीय विज्ञान कांग्रेस की मुख्य अतिथि थीं।


पी. एच. पांडियन

तमिलनाडु विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के वरिष्ठ नेता पी. एच. पांडियन का हाल ही में निधन हो गया। 74 वर्ष के पांडियन बीते कुछ समय से बीमार थे। पूर्व विधायक और सांसद रह चुके पांडियन 1980-84 के बीच तमिलनाडु विधानसभा के उपाध्यक्ष और वर्ष 1985 से 1989 तक अध्यक्ष पद पर भी आसीन रहे थे।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow