दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स : 30 नवंबर, 2018

  • 30 Nov 2018
  • 4 min read

कोंकण युद्धाभ्यास-18 (KONKAN exercise)


हाल ही में भारत और ब्रिटेन (United Kingdom) के बीच नौसैनिक अभ्यास कोंकण (KONKAN) की शुरुआत हुई।

  • कोंकण युद्धाभ्यास दोनों देशों की नौसेनाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहाँ समुद्र और बंदरगाह में समय-समय पर युद्धाभ्यास हो सके ताकि पारस्परिकता निर्मित की जा सके और बेहतरीन कार्यप्रणाली का आदान-प्रदान किया जा सके।
  • कोंकण युद्धाभ्यास श्रृंखला की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी।

रेगे (Reggae) संगीत


संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की सांस्कृतिक एजेंसी यूनेस्को (UNESCO) ने वैश्विक अमूर्त विरासत सूची (Intangible Cultural Heritage) में जमैका की रेगे (Reggae) संगीत विधा को शामिल किया है।

      • इस संगीत को बॉब मार्ले जैसे कलाकारों की वजह से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई।

अमूर्त विरासत

      • 2003 में, यूनेस्को की महासभा ने एक अंतरराष्ट्रीय संधि के रूप में अमूर्त विरासत की सुरक्षा के समझौते को अपनाया और स्वीकार किया कि सांस्कृतिक विरासत में मात्र मूर्त स्थान, स्मारक और वस्तुएँ ही नहीं, बल्कि परंपराएँ और जीवंत अभिव्यक्तियाँ भी शामिल हैं।
      • अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का अर्थ प्रथाओं, प्रतिनिधित्वों, अभिव्यक्तियों, ज्ञान और कौशल के साथ-साथ उनसे जुड़े उपकरणों, वस्तुओं, कलाकृतियों और सांस्कृतिक स्थानों से है, जिन्हें विभिन्न समुदाय, समूह और व्यक्ति अपनी सांस्कृतिक विरासत का एक भाग मानते हैं।

भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत

      • कुंभ मेला, पंजाब के ठठेरा समुदाय की तम्बा और पीतल के बर्तन बनाने की परंपरागत कला, संकीर्तन (अनुष्ठान गायन, ड्रमिंग और नृत्य- मणिपुर), लद्दाख का बौद्ध ग्रंथों का मंत्रोच्चार (Buddhist chanting), छाऊ नृत्य, कालबेलिया (राजस्थान का लोक गीत और नृत्य), कुटीयट्टम (केरल का संस्कृत थियेटर), मुड़ियेत्तू, वैदिक मंत्रोच्चार की परंपरा, रामलीला, नौरोज़ (पारसी नववर्ष) और रम्माण (गढ़वाल का धार्मिक उत्सव)।

बुद्ध की 70 फीट ऊँची प्रतिमा

Gautam-Budhha


हाल ही में नालंदा (बिहार) के राजगीर में बुद्ध की 70 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया गया।

      • इस मूर्ति का निर्माण घोड़ा कटोरा झील के बीच में 32 मीटर व्यास वाली पीठिका (pedestal) पर किया गया है।
      • इस मूर्ति के निर्माण में 45,000 क्यूबिक फीट चुनार (उत्तर प्रदेश) के गुलाबी बलुआ पत्थर (pink sand stone) का उपयोग किया गया है।
      • इस मूर्ति में भगवान् बुद्ध को ध्यान चक्र मुद्रा में दर्शाया गया है।
      • घोड़ा कटोरा झील पाँच पहाड़ियों से घिरी एक प्राकृतिक झील है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow