प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

प्रीलिम्स फैक्ट्स : 10 अप्रैल, 2018

  • 10 Apr 2018
  • 6 min read

विश्व होम्‍योपैथी दिवस

10 अप्रैल, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व होम्योपैथी दिवस’ (World Homoeopathy Day) के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिवस होम्योपैथी के संस्थापक जर्मनी के डॉ. क्रिश्चिन फ्रेडरिक सैमुएल हैनीमैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

  • इस अवसर पर 10 और 11 अप्रैल को आयुष मंत्रालय की ओर से नई दिल्‍ली में दो दिवसीय विज्ञान सम्‍मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस वर्ष सम्‍मेलन का मुख्‍य विषय “नवाचार, विकास और प्रगति: चालीस वर्षों से विज्ञान की खोज” (Innovate: Evolve; Progress: Exploring Science since 40 years) है।
  • सम्‍मेलन के प्रतिभागियों में होम्‍योपैथी के अनुसंधानकर्त्ता, होम्‍योपैथी चिकित्‍सक, शिक्षक तथा उद्योगपतियों सहित विभि‍न्‍न होम्‍योपैथिक संगठनों के प्रतिनिधि भी होंगे। 
  • केंद्रीय होम्‍योपैथी अनुसंधान परिषद डॉक्‍टर हैनीमैन को श्रद्धांजलि स्‍वरुप उनकी 263वीं जयंती है।

ओडीरलॉबडिन : नया एंटीबायोटिक वर्ग

शोधकर्त्ताओं द्वारा एंटीबायोटिक दवाओं के एक नए वर्ग ओडीरलॉबडिन अथवा ODLs (odilorhabdins) की खोज की गई है।

  • ओडीरलॉबडिन, इस वर्ग की एंटीबायोटिक दवाइयों को सिम्बियोटिक बैक्टीरिया द्वारा तैयार किया जाता है, ये बैक्टीरिया मिट्टी में रहने वाले गोल कृमि होते हैं जो भोजन में कृमियों को स्थापित करते हैं।
  • ये बैक्टीरिया कीट को मारने में मदद करते हैं, साथ ही प्रतिस्पर्द्धी बैक्टीरिया को दूर रखने के लिये एंटीबायोटिक को छिपाने में भी सहायक होते हैं। 
  • §ODLs राइबोसोम पर कार्य करता है। यह एक आणविक मशीन होती है जो शरीर को कार्य करने के लिये आवश्यक प्रोटीन कोशिकाओं के संदर्भ में बैक्टीरिया कोशिकाओं के लिये कार्य करने में सहायक होती है।
  • जब राइबोसोम एंटीबायोटिक से संबद्ध होती है तो एंटीबायोटिक इसकी आनुवंशिक कोड की व्याख्या और अनुवाद करने की क्षमता को बाधित कर देते हैं।
  • जब ओडीएल को बैक्टीरिया कोशिकाओं से प्रवेश कराया जाता है, तो वे राइबोसोम की कोडिंग को हल करने की क्षमता को प्रभावित कर देती हैं और जब राइबोसोम नए प्रोटीन का निर्माण करता है तो उसे पथभ्रष्ट कर देती हैं।
  • यह गलत कोडिंग कोशिकाओं से छेड़छाड़ करती है, जिसके परिणामस्वरूप बैक्टीरिया कोशिकाएँ नष्ट हो जाती है। 

दो नई भाषाओं की खोज

हैदराबाद विश्वविद्यालय के प्राध्यापक पंचानन मोहंती द्वारा आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बोली जाने वाली दो नई भाषाओं की खोज की गई है। ये दो नई भाषाएँ ‘वाल्मीकि’ और ‘मल्हार’ हैं।

  • इन भाषाओं को ‘लुप्तप्राय’ श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। लुप्तप्राय भाषा से अर्थ है, वह भाषा है जिसे बहुत कम लोगों द्वारा बोला जाता है।
  • वाल्मीकि भाषा ओडिशा के कोरापुट और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बोली जाती है। इस भाषा का नाम रामायण के रचयिता वाल्मीकि पर रखा गया है। इस भाषा को बोलने वाला समुदाय स्वयं को वाल्मीकि का वंशज मानता है।
  • मल्हार भाषा का प्रयोग भुवनेश्वर (ओडिशा) से तकरीबन 165 किमी. दूर अवस्थित कुछ गाँवों के लोगों द्वारा किया जाता है। यह भाषा द्रविड़ परिवार के उत्तर द्रविड़ियाई उप-समूह से संबंधित है।

फॉस्फोरस पैन्टॉक्साइड

हाल ही में भारत सरकार द्वारा चीन से होने वाले फॉस्फोरस पैन्टॉक्साइड के आयात पर डंपिंग विरोधी शुल्क (anti-dumping duty) लगाया गया है। भारत सरकार द्वारा इस रसायन के घरेलू निर्माताओं के हित में यह निर्णय लिया गया है।

  • फॉस्फोरस पेन्टॉक्साइड (Phosphorus pentoxide) एक रासायनिक पदार्थ होता है जो रासायनिक उद्योगों में शोषक पदार्थ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसका अणु सूत्र P4O10 है।
  • यह पानी के संपर्क में आने के बाद तीव्र प्रतिक्रिया करता है। साथ ही यह लकड़ी या कपास जैसे पदार्थों से जल को सोखने में भी सक्षम है।
  • यह रसायन तीव्र ताप उत्पन्न करता है, जिसके परिणामस्वरूप आग लगने का खतरा भी बना रहता है। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2