इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

साइबर हमले की वैश्विक लहर से बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ प्रभावित

  • 28 Jun 2017
  • 2 min read

संदर्भ
रूस और यूक्रेन में मंगलवार को प्रारंभ हुई साइबर हमले की लहर पश्चिमी यूरोप और अटलांटिक के पार भी फैल गई है। इस हमले ने सरकार और कॉरपोरेट क्षेत्र के कम्प्यूटर प्रणालीयों पर कहर बरपाया है।

प्रमुख बिंदु 

  • कुछ विशेषज्ञों द्वारा इसे पेत्या रैंसमवेयर वायरस का संशोधित संस्करण बताया गया है। साइबर हमले की पहली रिपोर्ट यूक्रेन के बैंकों, कीव के मुख्य हवाई अड्डे और रोज़नेफ़ट से प्राप्त हुई है। 
  • कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों, जैसे अमेरिका की  फार्मास्युटिकल दिग्गज मर्क, रूस की विशालकाय तेल कंपनी रोनेफ्ट, ब्रिटिश विज्ञापन दिग्गज कंपनी डब्ल्यूपीपी  और फ्रांस की औद्योगिक समूह सैंट-गोबेन, ने कहा है कि उन पर साइबर हमला हुआ है। 
  • कुछ आईटी विशेषज्ञों ने इस वायरस को "पेट्रराप" के रूप में पहचाना है, जो पेत्या  रेंसमवेयर का एक संशोधित संस्करण है, जिसने पिछले साल भी हमला किया था और पीड़ितों को उनके डेटा की वापसी के बदले में पैसे की माँग की थी।
  •  इस साइबर हमले ने पिछले महीने हुए एक रेंसमवेयर प्रकोप को याद दिलाया, जिसने  150 से अधिक देशों पर हमला कर  200,000 से अधिक को पीड़ित बनाया था। 
  • यूक्रेन के प्रधानमंत्री ने फेसबुक पर लिखा है कि उनके देश पर यह हमला अप्रत्याशित था, हालांकि वहाँ की महत्त्वपूर्ण प्रणालीयाँ  प्रभावित नहीं हुई हैं। यूक्रेन की चरनोबाईल परमाणु साइट के विकिरण निगरानी प्रणाली को हमले में लक्षित होने के बाद ऑफ़लाइन कर दिया  गया है, जिससे कर्मचारियों को वहाँ के विकिरण स्तर को मापने के लिए हाथों से भरे काउंटर का उपयोग करने के लिए बाध्य किया गया है। 
  • ये हमले मॉस्को समय के अनुसार रात के  लगभग 2 बजे शुरू हुए थे।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2