इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


भारतीय विरासत और संस्कृति

12वीं शताब्दी के जहाज़ों के टुकड़ों पर मिले ‘मेड इन चाइना’ के लेबल

  • 19 May 2018
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

शोधकर्त्ताओं को 800 साल पुराने ‘मेड इन चाइना’ के लेबल लगे हुए मिट्टी के बर्तन मिले हैं। ये बर्तन एक डूबे हुए समुद्री जहाज़ के मलबे से मिले हैं और दावा किया गया है कि इन बर्तनों का व्यापार किया जाता था।

महत्त्वपूर्ण बिंदु

  • संभवतः इस जहाज़ का निर्माण इंडोनेशिया में हुआ था।
  • कई शताब्दी पूर्व एक जहाज़ इंडोनेशिया के समुद्री तट पर जावा सागर में डूब गया था। हादसे में यह जहाज़ कई भागों में टूट गया था।
  • उस समय यह चीन से लगभग 200 टन कच्चा लोहा तथा लगभग 100,000 चीनी मिट्टी के बर्तन लेकर जा रहा था। 
  • जहाज़ के टुकड़े 1980 में इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के पश्चिमी भाग में पाए गए थे। 
  • फ्लोरिडा की कंपनी ‘पैसिफिक सी रिसोर्सेज’ (Pacific Sea Resources) ने इस स्थल पर कार्य किया था।
  • कंपनी ने यहाँ से प्राप्त किये गए 7,500 से अधिक वस्तुओं में से आधी वस्तुएँ ‘फील्ड म्यूज़ियम’, शिकागो तथा शेष इंडोनेशिया सरकार को प्रदान कर दिया था।  
  • 1980 के बाद से पुरातत्त्वविद इस जहाज़ से प्राप्त वस्तुओं का अध्ययन कर रहे हैं।
  • हाल ही में, इस जहाज़ के मलबों से मिले बर्तनों के एक टुकड़े पर ‘मेड इन चाइना’ के सदृश लेबल लगा मिला है।
  • 1990 के दशक में शुरुआती जाँच में अनुमान लगाया गया था कि यह जहाज़ 13वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध का हो सकता है। लेकिन, अब शोध के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि यह पूर्व में अनुमानित समय से एक शताब्दी पुराना अर्थात् 1200 वर्ष पुराना है। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow