इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

लूनर एवाक्यूसन सिस्टम

  • 26 Jun 2019
  • 2 min read

चर्चा में क्यों ?

नासा के 2024 के चंद्र मिशन की तैयारियों के मद्देनज़र, यूरोपीय अंतरिक्ष संस्थान (ESA) द्वारा लूनर एवाक्यूसन सिस्टम असेंबली (Lunar Evacuation System Assembly-LESA) को विकसित किया गया है।

LESA.

प्रमुख बिंदु:

  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) द्वारा विकसित LESA एक पिरामिड जैसी संरचना है, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर चोट लगने से बचाना है।
  • LESA का प्रयोग एक अंतरिक्ष यात्री द्वारा अपने गिरते हुए सहयोगी को बचाने के लिये किया जा सकता है। यह एक अंतरिक्ष यात्री को 10 मिनट से भी कम समय में एक मोबाइल स्ट्रेचर द्वारा अपने सहयोगी को उठाने के लिये सक्षम बनाता है।
  • अंतरिक्ष यात्री समुद्र के नीचे LESA का परीक्षण कर रहे हैं क्योंकि समुद्र तल की चट्टानी, रेतीली और खारे पानी की स्थिति चंद्रमा की सतह से मिलती-जुलती है।

यूरोपीय अंतरिक्ष संस्थान

( EUROPEAN SPACE AGENCY-ESA)

  • यह 22 सदस्य देशों वाला एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो यूरोप की अंतरिक्ष क्षमता के विकास को प्रदर्शित करता है। यह अपने सदस्यों के वित्तीय और बौद्धिक संसाधनों को समन्वित करता है।
  • यह यूरोपीय देशों के बाहर भी अपने कार्यक्रम और गतिविधियों को संचालित करता है।
  • ESA का मुख्यालय पेरिस में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1975 में हुई थी।
  • ESA का अंतरिक्ष पत्तन (SPACE PORT) दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गुयाना में स्थित है।

स्रोत:इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2