इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

भारत-पुर्तगाल इंटरनेशनल स्टार्टअप हब

  • 27 Jun 2017
  • 3 min read

संदर्भ
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के प्रधानमंत्री कोस्टा ने 24 जून को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में स्टार्टअप पोर्टल – ‘भारत-पुर्तगाल इंटरनेशनल स्टार्टअप हब’ (IPISH) की शुरुवात की।

महत्त्वपूर्ण बिंदु

  • यह भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और पुर्तगाल के स्टार्टअप के समर्थन से शुरू किया गया एक मंच है, जिसका उद्देश्य परस्पर सहायक उद्यमशीलता साझेदारी को बढ़ावा देना है।
  • आई.पी.आई.एस.एच. बैंगलोर, दिल्ली और लिस्बन के स्टार्ट-अप हॉटस्पॉट (start-up hotspots) तथा इसके माध्यम से संबंधित विषयों जैसे नीति, कराधान और वीज़ा विकल्प पर जानकारी उपलब्ध कराएगा । 
  • यह स्टार्ट-अप का समर्थन करने हेतु एक गो-टू-मार्केट गाइड (Go-To-Market Guide) का विकास भी करेगा।
  • आई.पी.आई.एस.एच. परस्पर क्षमता निर्माण में मदद करने और स्टार्टअप, निवेशक और इनक्यूबेटर जैसे प्रासंगिक क्षेत्रों के बीच परस्पर संयोजन स्थापित करेगा।
  • भारत और पुर्तगाल में स्थित राजदूतों का एक नेटवर्क स्थापित करने की उम्मीद की जा रही है, ताकि दोनों देशों के स्टार्टअप की मदद की जा सके।
  • स्टार्टअप क्षेत्र में भारत और पुर्तगाल के बीच मज़बूत संबंध विद्यमान हैं। पुर्तगाल, यूरोपीय देशों में सर्वाधिक व्यवसाय निर्माण की दर रखता है तथा उद्यमशीलता के लिये सबसे जीवंत यूरोपीय इको-प्रणाली (Vibrant European Eco-systems) के रूप में उभरा है। 
  • लिस्बन वर्ष 2016 से प्रत्येक 3 वर्षों में वेब सम्मेलन (Web Summit) का आयोजन करता है, जो एक महत्त्वपूर्ण वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सम्मेलन है। पिछले वेब शिखर सम्मेलन में भारत के 700 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था और इस वर्ष यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। 
  • भारत और पुर्तगाल दोनों सरकारें स्टार्टअप को बढ़ावा देने हेतु इस दिशा में काफी कार्य कर रही हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2