इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

विश्व का पहला ब्लू बॉण्ड (first blue bond of the world)

  • 08 Nov 2018
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में सेशेल्स ने विश्व का पहला ब्लू बॉण्ड जारी किया है। इस बॉण्ड के माध्यम से सेशेल्स ने अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों से 15 मिलियन डॉलर एकत्र कर लिये हैं। इस बॉण्ड के माध्यम से एकत्रित धनराशि द्वारा सतत् सामुद्रिक एवं मत्स्य पालन परियोजनाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रमुख बिंदु

  • इस बॉण्ड के माध्यम से कोई भी देश सामुद्रिक संसाधनों के सतत् उपयोग के लिये वित्त हेतु किसी भी प्रकार के पूंजी बाज़ार से धनराशि एकत्र कर सकता है।
  • इस बॉण्ड के माध्यम से सरकारी और निजी दोनों स्रोतों से निवेश प्राप्त होगा।
  • इस बॉण्ड के ज़रिये सेशेल्स को सतत् मत्स्य पालन को सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
  • सेशेल्स द्वारा जारी किये गए ब्लू बॉण्ड को विश्व बैंक द्वारा 5 मिलियन डॉलर की गारंटी प्राप्त है।
  • उपरोक्त के अतिरिक्त इसे वैश्विक पर्यावरण सुविधा (Global Environment Facility – GEF) की तरफ से 5 मिलियन डॉलर का रियायती ऋण भी उपलब्ध कराया गया है।
  • इस बॉण्ड के माध्यम से प्राप्त आय में से कम से कम 12 मिलियन डॉलर स्थानीय मछुआरा समुदायों को कम ब्याज वाले ऋण के रूप में आवंटित किये जाएंगे, जबकि शेष राशि का उपयोग सतत् मतस्य परियोजनाओं के शोध हेतु वित्तपोषण के लिये किया जाएगा। इस निधि का प्रबंधन सेशेल्स विकास बैंक (Development Bank of Seychelles – DBS) करेगा।
  • इंडोनेशिया और अन्य द्वीपीय राष्ट्र सतत् मत्स्य पालन और समुद्री परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिये बॉण्ड बाज़ार को टैप करने में एक मॉडल के रूप में सेशल्स द्वारा जारी ब्लू बॉण्ड संरचना का उपयोग कर सकते हैं।
  • ब्लू ग्रांट्स निधि के ज़रिये अनुदान भी दिया जाएगा। इस निधि का प्रबंधन सेशेल्स के संरक्षण एवं जलवायु अनुकूलन न्यास द्वारा किया जाएगा।

बॉण्ड से प्राप्त आय का उपयोग

  • संरक्षित समुद्री क्षेत्रों का विस्तार करने के लिये।
  • बेहतर मत्स्य पालन के लिये। 
  • सेशेल्स में नीली अर्थव्यवस्था (Blue Economy) का विकास करने के लिये।

पृष्ठभूमि

  • आधिकारिक तौर पर इस बॉण्ड की शुरुआत 9 अक्तूबर, 2018 को की गई थी और 10 साल की अवधि वाले इस बॉण्ड को संयुक्त राज्य अमेरिका के तीन सामाजिक प्रभाव वाले निवेशकों- कैलवर्ट इंपैक्ट कैपिटल, नुवेन (nuveen) और प्रुडेंशियल को सीधे स्टैंडर्ड चार्टर्ड जिसने इस कार्य में प्लेसमेंट एजेंट के रूप में काम किया, के माध्यम से बेचा गया।

सेशेल्स

  • सेशेल्स हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है।
  • यह कई समुद्र तटों, प्रवाल भित्तियों और प्राकृतिक भंडार के साथ-साथ दुर्लभ जानवरों जैसे कि विशाल अल्टबरा कछुओं का घर है।
  • यह दुनिया के विशाल जैव विविधता वाले क्षेत्रों में से एक है।
  • यहाँ पर्यटन के बाद सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण उद्योग मत्स्य पालन है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2