इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


शासन व्यवस्था

उच्च शिक्षा के नामांकन में कम होता लैंगिक अंतराल

  • 03 Aug 2018
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षा पर किये गए सर्वेक्षण में सकल नामांकन के संदर्भ में लैंगिक अंतराल में कमी का उल्लेख किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • “सकल नामांकन अनुपात" के संदर्भ में उच्च शिक्षा में नामांकन बताता है कि यह पिछले सात वर्षों में पात्र आबादी के 1/5 से 1/4 हो गया है। 
  • उच्च शिक्षा में सकल नामांकन पात्र आबादी (18-23 आयु वर्ग) के प्रतिशत के रूप में व्यक्त किया जाता है। 
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण के अनुसार, यह 2010-11 के 1 9 .4% से बढ़कर 2017-18 में 25.8% हो गया है।

  • जबकि सकल नामांकन अनुपात पुरुष छात्रों का लगातार उच्च रहा है लेकिन महिला छात्रों के बीच अधिक वृद्धि देखी गई है।

  • सर्वेक्षण में कम-से-कम नौ महीने की अवधि और 12 साल की स्कूली शिक्षा के बाद या कम-से-कम 3 साल की अवधि और स्कूली शिक्षा के 10 साल बाद प्राप्त शिक्षा को उच्च शिक्षा के रूप में परिभाषित किया गया है। 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2