दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


जैव विविधता और पर्यावरण

डेन्यूब स्टर्जन

  • 14 Apr 2021
  • 6 min read

चर्चा में क्यों? 

विश्व वन्यजीव कोष (World Wildlife Fund- WWF) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, डेन्यूब नदी के निचले क्षेत्र विशेष रूप से बुल्गारिया,रोमानिया, सीरिया और यूक्रेन में डेन्यूब स्टर्जन (मछली की एक प्रजाति) की अवैध बिक्री के कारण इसे विश्व की सर्वाधिक संकटग्रस्त प्रजाति माना गया है।

  • डेन्यूब नदी, वोल्गा नदी के बाद यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी है। इसका उद्गम पश्चिमी जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत (Black Forest Mountain) से होता  है जो लगभग 2,850 किमी. तक प्रवाह के बाद  काला सागर में मिल जाती है।

Danube-Sturgeon

प्रमुख बिंदु: 

 डेन्यूब स्टर्जन के बारे में:

  • डायनासोर के समय से लेकर लगभग 200 मिलियन वर्षों तक स्टर्जन प्रजाति मौजूद रही है। इसकी प्रजातियों की लंबाई आठ मीटर तक होती हैं। यह 100 वर्षों से अधिक समय तक जीवित रह सकती है।
  • स्टर्जन को ‘जीवित जीवाश्म’ (Living Fossils) कहा जाता है क्योंकि अपनी उत्पत्ति के बाद से इस प्रजाति में अत्यधिक सूक्ष्म स्तर पर परिवर्तन हुए हैं। 
    • जीवित जीवाश्म  ऐसे जीवधारी होते हैं जिनमें प्रारंभिक भूगर्भीय काल से अब तक कोई परिवर्तन न हुआ हो और उनके निकट संबंधी विलुप्त हो गए हों। 
    • स्टर्जन के अलावा, हॉर्सशू क्रैब (Horseshoe Crab) और जिन्कगो या जिन्को के वृक्ष (Ginkgo Trees) जीवित जीवाश्म के उदाहरण हैं।
  • WWF के अनुसार, स्टर्जन (Sturgeons) मछलियाँ लंबे समय तक जीवित रहती हैं, देर से परिपक्व होती हैं और एक लंबे समयांतराल के बाद अंडे देती हैं। इन्हें  पर्यावरण और मानवीय दबाव से उबरने में एक लंबा समय लगता है, जिस कारण ये  नदी और अन्य पारिस्थितिक मापदंडों के स्वास्थ्य हेतु एक प्रमुख संकेतक के रूप में कार्य करती हैं।

निवास स्थान:

  • उत्तरी गोलार्द्ध में स्टर्जन और पैडलफिश (Paddle Fishes) की 27 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। जहाँ कुछ प्रजातियाँ केवल मीठे जल में में पाई जाती हैं वहीं अधिकांश प्रजातियाँ ऐसी हैं जो ताज़े जल में विचरण करती हैं लेकिन अपने जीवन का अधिकांश समय  समुद्री या खारे जल के वातावरण में बिताती हैं।
  • डेन्यूब स्टर्जन अधिकांशतः काला सागर में निवास करती हैं तथा अंडे देने के लिये  डेन्यूब और अन्य प्रमुख नदियों की ओर पलायन करती हैं।

खतरा/संकट:

  • अतिदोहन और अवैध शिकार (कमज़ोर मत्स्य प्रबंधन और फिशिंग पर प्रतिबंध लगाने वाले कानूनों के अपर्याप्त प्रवर्तन के कारण इसमें वृद्धि हुई है)।
  • बाँधों द्वारा प्रवासन मार्गों का अवरुद्ध होना।
  • प्राकृतिक आवासों का क्षरण अथवा क्षति।
  • प्रदूषण।

संरक्षण स्थिति: 

  • IUCN रेड लिस्ट: डेन्यूब नदी में स्टर्जन की 6 प्रजातियाँ पाई जाती  हैं। उनमें से पाँच गंभीर रूप से संकटग्रस्त (Critically Endangered) प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध हैं।
  • CITES: परिशिष्ट- II 

वर्ल्ड वाइल्डलाईफ फंड फॉर नेचर:

  • यह एक प्रमुख वैश्विक  संरक्षण संगठन है जो  100 से अधिक देशों में कार्य करता है।

स्थापना:

  • इसकी स्थापना वर्ष 1961 में की गई थी तथा इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के ग्लैंड में स्थित है।

मिशन:

  • प्रकृति का संरक्षण करने और पृथ्वी पर जीवन की विविधता को बनाए रखने के लिये  सर्वाधिक दबाव वाले खतरों को कम करने की दिशा में कार्य करना।

WWF कीमहत्त्वपूर्ण पहले:

काला सागर: 

black-sea

  • काला सागर एक अंतर्देशीय समुद्र  है जो सुदूर-दक्षिणपूर्वी यूरोप और एशिया महाद्वीप के पश्चिमी किनारों तथा तुर्की के मध्य स्थित है।
  • यह बोस्पोरस जलडमरूमध्य (Bosporus Strait) इसके बाद यह मारमरा सागर (Marmara Sea), डारडेनेल्स जलडमरूमध्य (Dardanelles Strait) तथा दक्षिण में एजियन सागर (Aegean Sea) और क्रीट सागर (Sea of Crete) के माध्यम से भूमध्य सागर से जुड़ा हुआ है। 
  • कर्च जलडमरूमध्य (Strait of Kerch) के द्वारा यह आज़ोव सागर (Sea of Azov) से भी जुड़ता है।

सीमावर्ती देश:

  • रोमानिया, बुल्गारिया, यूक्रेन, रूस, जॉर्जिया और तुर्की।

स्रोत: डाउन टू अर्थ

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow