इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

कृत्रिम चंद्रमा लॉन्च करेगा चीन

  • 20 Oct 2018
  • 2 min read

संदर्भ

स्ट्रीट लाइट्स को हटाने और देश के शहरी क्षेत्रों में बिजली की लागत को कम करने के लिये चीन वर्ष 2020 तक अपना 'कृत्रिम चंद्रमा' लॉन्च करने की योजना बना रहा है। ये उपग्रह दक्षिण-पश्चिम सिचुआन प्रांत के चेंगदू शहर में विकसित किये जा रहे हैं।

प्रमुख बिंदु

  • ये उपग्रह वास्तविक चंद्रमा के प्रकाश से प्रदीप्त होंगे लेकिन इनका प्रकाश वास्तविक चंद्रमा के प्रकाश का आठ गुना होगा।
  • उपग्रह के साथ तीन बड़े कृत्रिम दर्पण भेजे जाएंगे।
  • जहाँ वास्तविक चंद्रमा 380,000 किमी. की ऊँचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करता है वहीँ कृत्रिम चंद्रमा पृथ्वी से 500 किमी. की ऊँचाई पर चक्कर लगाएगा।
  • यदि पहला प्रयोग सफल होता है तो वर्ष 2022 तक इस तरह के तीन और कृत्रिम चंद्रमा लॉन्च किये जाएंगे।
  • कृत्रिम चंद्रमा के परिणामस्वरूप चेंगदू शहर में सालाना 1.2 बिलियन युआन (173 मिलियन डॉलर) बिजली लागत की बचत होगी।
  • चीन का मानना है कि इस कृत्रिम चंद्रमा के ज़रिये 50 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को प्रकाशित किया जा सकता है।
  • यह पहली बार नहीं है जब कृत्रिम चंद्रमा लॉन्च करने की योजना बनाई गई है इससे पहले रूस और अमेरिका भी इस तरह की योजनाओं पर कार्य कर चुके हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2