दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स : 20 अक्टूबर, 2018

  • 20 Oct 2018
  • 7 min read

एशियाई पैरा गेम्स- 2018

6 से 13 अक्तूबर, 2018 के बीच इंडो‍नेशिया के जकार्ता में तीसरे पैरा एशियाई गेम्स का आयोजन किया गया।

  • तीसरे पैरा एशियाई गेम्स का शुभंकर ‘मोमो’ नामक बोंडोल ईगल था।
  • इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने 72 मेडल जीते,  एशियाई पैरा गेम्स में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में भारत ने इन खेलों में तीन स्वर्ण, 14 रजत और 16 कांस्य पदक सहित कुल 33 पदक ही जीते थे।
  • 15 स्‍वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्‍य पदकों के साथ भारत इस बार पदक तालिका में नौंवे स्‍थान पर रहा। 
  • चीन कुल 319 पदकों के साथ इस पदक तालिका में शीर्ष पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया ने दूसरा स्थान हासिल किया।
  • खिलाड़ियों की उपलब्धि को देखते हुए खेल और युवा मामले मंत्रालय ने पदक विजेताओं को नकद पुरस्‍कार प्रदान किया।

भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी

संदीप चौधरी (जैवलीन थ्रो), सुयश जाधव (तैराकी, 50 मी. बटरफ्लाई), राजू रक्षिता (1500 मी. T-11 स्पर्द्धा), एकता भ्यान (क्लब थ्रो), मनीष नरवाल (शूटिंग, 10 मी, एयर पिस्टल), नारायण ठाकुर (100 मी. T35), हरविंदर सिंह (तीरदांजी), शरद कुमार (ऊँची कूद), पारुल परमार (बैडमिंटन), किशन गंगोली (शतरंज), जेंनिथा एंटो कनिक्कल (शतरंज), नीरज यादव (जैवलीन थ्रो), अमित सरोहा (क्लब थ्रो), तरुण (बैडमिंटन), प्रमोद भगत (बैडमिंटन)।


Moonmoon

सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं, जबकि बहुत से चंद्रमा स्वयं ही ग्रहों की परिक्रमा करते हैं। लेकिन क्या किसी भी चंद्रमा का अपना उपग्रह होना संभव है? हाल ही में एक नए शोध-पत्र में उन परिस्थितियों के बारे में वर्णन किया गया है जिनमें ऐसा होना संभव है। लेकिन जिस चीज़ ने सभी वैज्ञानिकों का ध्यान आकर्षित किया है वह यह है कि चंद्रमा के चंद्रमा को क्या नाम दिया जाए?

  • कुछ वैज्ञानिकों ने इसे Submoon तो कुछ ने इसे Moonmoon नाम से संबोधित किया है।
  • न्यू साइंटिस्ट मैगज़ीन ने अपने निष्कर्षों को जारी किया और कहा, “ चंद्रमा के भी चंद्रमा हो सकते हैं और उन्हें Moonmoons कहा जाता है।
  • अभी तक सौरमंडल में कोई Moonmoon मौजूद नहीं है। लेकिन इनके अस्तित्व के लिये निम्नलिखित स्थितियों का होना आवश्यक है-
    1. चंद्रमा का द्रव्यमान अधिक होना चाहिये और उसकी परिक्रमा करने वाले Moonmoon का आकार तुलनात्मक रूप से कम हो।
    2. दोनों के बीच दूरी भी महत्त्वपूर्ण है moonmoon को चंद्रमा के इतना नज़दीक होना चाहिये कि वे एक-दूसरे के गुरुत्त्वाकर्षण के संपर्क में रहें लेकिन इतना भी नज़दीक नहीं कि ज्वार बलों के कारण एक-दूसरे से अलग हो जाएँ।
    3. दोनों चंद्रमा को ग्रह से पर्याप्त दूरी पर होना चाहिये ऐसा न हो कि moonmoon ग्रह के गुरुत्त्वाकर्षण के संपर्क में आ जाए और ग्रह की परिक्रमा करने लगे।

गोवा समुद्री परिसंवाद

समुद्री सीमा से लगे हुए पड़ोसियों के साथ मित्रवत रिश्तों को मज़बूत करने के लिये भारतीय नौसेना ने 16 अक्तूबर 2018 को नेवल वॉर कॉलेज, गोवा में गोवा समुद्री परिसंवाद-2018 का आयोजन किया। 

  • इस परिसंवाद में हिंद महासागर के तट से लगे 16 देशों की नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। 
  • इन देशों में दक्षिण-पूर्व एशिया के इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड, जबकि भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश, म्याँमार और श्रीलंका के अलावा सेशेल्स के द्विपीय देश, मॉरीशस और मालदीव के साथ ही पश्चिमी एशिया से ओमान और अफ्रीका से दक्षिण अफ्रीका, मेडागास्कर, केन्या, तंजानिया और मोजांबिक ने हिस्सा लिया।
  • इस साल आयोजित इस संगोष्‍ठी की थीम थी, ‘हिन्‍द महासागर क्षेत्र में मज़बूत समुद्रीय भागीदारी को प्रोत्‍साहित करना।‘
  • इसका उद्देश्‍य शैक्षिक उत्‍कृष्‍टता के साथ-साथ हिन्‍द महासागर क्षेत्र में नौसेनाओं के वरिष्‍ठ प्रतिनिधियों और समुद्रीय एजेंसियों के मध्‍य बातचीत को प्रोत्‍साहित करके भारत के समुद्रीय पड़ोसियों के विचारों को आपस में साझा करना है।

नटवर ठक्कर

हाल ही में प्रख्यात गांधीवादी नटवर ठक्कर का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह ‘नगालैंड के गांधी’ के नाम से प्रसिद्द थे। 

  • नटवर ठक्कर का जन्म ब्रिटिश भारत में वर्ष 1932 में हुआ था।
  • वह मूल रूप से महाराष्ट्र के थे। लेकिन वर्ष 1955 में नगालैंड आने के बाद उन्होंने इस राज्य को ही अपना घर बना लिया।
  • ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित ठक्कर ने चुचुयिमलांग में नगालैंड गांधी आश्रम की स्थापना की थी। 
  • गांधीवादी दर्शन और शांति के प्रचार-प्रसार के प्रयासों के कारण नटवर ठक्कर को ‘नगालैंड के गांधी’ की उपाधि दी गई थी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow