इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

आसियान देशों का आभासी सम्मेलन

  • 15 Apr 2020
  • 3 min read

प्रीलिम्स के लिये:

आसियान, COVID-19

मेन्स के लिये:

COVID-19 से निपटने हेतु आसियान देशों द्वारा किये गए प्रयास

चर्चा में क्यों?

हाल ही में COVID-19 के प्रसार को रोकने हेतु आसियान (Association of Southeast Asian Nations-ASEAN) देशों का आभासी सम्मेलन संपन्न हुआ है।

प्रमुख बिंदु:

  • गौरतलब है कि इस आभासी सम्मेलन की अध्यक्षता वियतनाम द्वारा की गई।
    • इस सम्मेलन में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के प्रमुखों ने हिस्सा लिया है। इसके अलावा तीन आसियान सहयोगी देश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। 
  • वियतनाम ने सम्मेलन में दक्षिण पूर्व एशियाई नेताओं से COVID-19 से निपटने हेतु एक आपातकालीन कोष स्थापित करने का आग्रह किया है। 
    • इस आपातकालीन कोष का उपयोग दवाओं के भंडारण, चिकित्सा उपकरण, परीक्षण इत्यादि क्षेत्रों में किया जाएगा ताकि भविष्य में COVID-19 जैसी महामारी से निपटा जा सके।

COVID-19 से अर्थव्यवस्था पर प्रभाव:

  • वियतनाम के अनुसार, आसियान देशों की कुल जीडीपी में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी लगभग 30% है। 
  • COVID-19 के कारण लोगों का जीवन, उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति और सामाजिक सुरक्षा प्रभावित हुए हैं। 
  • COVID-19 से आसियान देशों का पर्यटन क्षेत्र और निर्यात पर निर्भर अर्थव्यवस्था अत्यधिक प्रभावित हुई है। 
  • इस वर्ष थाइलैंड की अर्थव्यवस्था में 5.3% की कमी आ सकती है जोकि पिछले 22 साल में सबसे भयावह होगी। उल्लेखनीय है कि थाइलैंड आसियान देशों में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 

आसियान देशों में COVID-19 का प्रभाव:

  • वियतनाम में पहली बार आयोजित होने वाली फार्मूला-1 रेस (Formula-1 race) COVID-19 के कारण रद्द कर दी गई। 
  • वियतनाम में COVID-19 से संक्रमित लोगों की संख्या काफी कम है और यहाँ पर अभी तक एक भी मृत्यु नहीं हुई है।
    • थाईलैंड में संक्रमण के 2,500 से अधिक मामले हैं और यहाँ पर अभी तक 40 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

आगे की राह:

  • वियतनाम द्वारा प्रस्तावित आपातकालीन कोष COVID-19 जैसी महामारी से निपटने में सहायक साबित हो सकते है।
  • सभी आसियान देशों को आपसी समन्वय के साथ इस महामारी से निपटने में उचित कदम उठाने होंगे।

स्रोत: द टाइम्स आफ इंडिया

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2