इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


सामाजिक न्याय

44% अफगान बच्चे स्कूल से दूर : यूनिसेफ

  • 04 Jun 2018
  • 2 min read

संदर्भ

यूनिसेफ द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2002 के बाद पहली बार अफगानिस्तान में वर्ग संघर्ष, गरीबी, बाल विवाह और लड़कियों के प्रति भेदभाव के कारण देश के लगभग आधे बच्चे स्कूल से दूर हैं|

महत्त्वपूर्ण बिंदु 

  • रिपोर्ट के मुताबिक हिंसा फैलने के कारण कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है|
  • इस देश में लड़कियों के लिये शिक्षा के महत्त्व को कमज़ोर कर दिया गया है जहां लाखों बच्चों ने कभी भी स्कूल में पैर नहीं रखा है।
  • यूनिसेफ, यूएसएआईडी और स्वतंत्र सैमुअल हॉल के संयुक्त अध्ययन के अनुसार, सात से 17 वर्ष उम्र की आयु वर्ग के लगभग 3.7 मिलियन बच्चे स्कूल से दूर हैं जिसमें लड़कियों की संख्या  2.7 मिलियन है|
  • बुरी तरह से प्रभावित प्रांतों में  85% लड़कियाँ स्कूल नहीं जा रही हैं|
  • इस साल अप्रैल में  आतंकवादियों ने दो स्कूलों को नष्ट कर दिया और व्यापक हिंसा से सैकड़ों निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि जब बच्चे स्कूल में नहीं होते हैं, तो उनके साथ दुर्व्यवहार और शोषण के खतरे बढ़ जाते हैं|
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2