इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

9वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (ADMM Plus)

  • 24 Nov 2022
  • 8 min read

प्रिलिम्स के लिये:

आसियान(ASEAN), सीमा पार आतंकवाद, खाद्य सुरक्षा

मेन्स के लिये:

भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले समूह और समझौते

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारत के रक्षा मंत्री ने सिएम रीप, कंबोडिया  में 9वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।

प्रमुख बिंदु

  • आतंकवाद संबंधी:
    • भारत ने अंतरराष्ट्रीय और सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने के लिये तत्काल एवं दृढ़ वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया तथा आतंकवाद को क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिये सबसे गंभीर खतरा बताया।
  • अन्य सुरक्षा संबंधी चिंताएँ:
  • समुद्री सुरक्षा के संबंध में:
    • भारत एक मुक्त, खुले एवं समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र की वकालत करता है और सभी देशों की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हुए विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान करता है।
    • इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि दक्षिण चीन सागर में आचार संहिता पर चल रही आसियान-चीन वार्ता अंतर्राष्ट्रीय कानून, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून अभिसमय (United Nations Convention on the Law of the Sea- UNCLOS) के साथ पूरी तरह से संगत होनी चाहिये और उन राष्ट्रों के वैध अधिकारों एवं हितों के प्रति पक्षपातपूर्ण नहीं होनी चाहिये जो इन चर्चाओं में शामिल नहीं हैं।

आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (ADMM Plus):

  • परिचय:
    • वर्ष 2007 में सिंगापुर में दूसरी आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (ADMM) ने ADMM Plus की स्थापना के लिये एक संकल्प अपनाया था।
      • पहला ADMM Plus वर्ष 2010 में हनोई, वियतनाम में आयोजित किया गया था।
      • ब्रुनेई वर्ष 2021 के लिये ADMM Plus फोरम का अध्यक्ष है।
    • यह 10 आसियान देशों और आठ संवाद सहयोगी देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक है।
      • दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (Association of Southeast Asian Nations- ASEAN/आसियान) एक क्षेत्रीय संगठन है जिसे एशिया-प्रशांत के बाद के औपनिवेशिक देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता को बढ़ावा देने के लिये स्थापित किया गया था।
  • सदस्यता:
    • ADMM- plus देशों में दस आसियान सदस्य देश (इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्याँमार और कंबोडिया) और आठ अन्य देश, अर्थात् ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, न्यूज़ीलैंड, कोरिया गणराज्य, रूसी संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
    • इसका उद्देश्य वार्ताओं और पारदर्शिता के माध्यम से रक्षा प्रतिष्ठानों के बीच आपसी विश्वास को बढ़ावा देना है।
  • सहयोग के क्षेत्र:
    •  इसके सहयोग के क्षेत्र समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला, मानवीय सहायता और आपदा राहत, शांति अभियान तथा सैन्य चिकित्सा आदि हैं।

  यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा विगत  वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. भारत निम्नलिखित में से किसका सदस्य है? (2015)

  1. एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग
  2. दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संघ
  3. पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) 1, 2 और 3
(d) भारत इनमें से किसी का भी सदस्य नहीं है

उत्तर: (b)

व्याख्या:

  • वर्ष 1989 में स्थापित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) न्यूनतम पात्रता निर्धारित करता है कि सदस्य बनने के लिये देशों को प्रशांत महासागर के साथ सीमा साझा करनी चाहिये। भारत इसका सदस्य नहीं है और नवंबर 2011 में पहली बार पर्यवेक्षक बनने के लिये आमंत्रित किया गया था। यह 21 सदस्यीय निकाय है। अतः 1 सही नहीं है।
  • वर्ष 1961 में स्थापित दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संघ (आसियान/ ASEAN) क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है जिसमें दक्षिण-पूर्व एशिया के दस देश शामिल हैं, जो अंतर-सरकारी सहयोग को बढ़ावा देता है और अपने सदस्यों एवं एशिया के अन्य देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक, सुरक्षा, सैन्य, शैक्षिक व सामाजिक-सांस्कृतिक एकीकरण की सुविधा प्रदान करता है। भारत दक्षिण एशिया में स्थित है तथा आसियान का सदस्य नहीं है। अतः 2 सही नहीं है।
  • वर्ष 2005 में स्थापित पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) भारत-प्रशांत क्षेत्र के सामने आने वाली प्रमुख राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों पर रणनीतिक बातचीत एवं सहयोग के लिये 18 सदस्यीय राज्य निकाय है। इसमें 8 सदस्यों-ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, भारत, न्यूज़ीलैंड, कोरिया गणराज्य, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के सदस्य देश शामिल हैं। अत: कथन 3 सही है।

अतः विकल्प (b) सही है।


्रश्न. निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिये:(2018)

  1. ऑस्ट्रेलिया
  2. कनाडा  
  3. चीन
  4. भारत
  5. जापान
  6. यूएसए

उपर्युक्त में से कौन आसियान (ASEAN) के 'मुक्त-व्यापार भागीदारों' में शामिल हैं?

(a) केवल 1, 2, 4 और 5
(b) केवल 3, 4, 5 और 6
(c) केवल 1, 3, 4 और 5
(d) केवल 2, 3, 4 और 6

उत्तर: (c)

व्याख्या:

  • एसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशंस (आसियान) का छह भागीदारों के साथ मुक्त व्यापार समझौता है, ये देश हैं- पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, कोरिया गणराज्य, जापान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड। अत: 1, 3, 4 और 5 सही हैं।
  • आसियान की स्थापना 8 अगस्त, 1967 को बैंकॉक, थाईलैंड में आसियान घोषणापत्र (बैंकाक घोषणा) पर आसियान के संस्थापकों, अर्थात् इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड द्वारा हस्ताक्षर किये जाने के साथ हुई थी। ब्रुनेई दारुस्सलाम 7 जनवरी, 1984 को, वियतनाम 28 जुलाई, 1995 को, लाओ PDR और म्याँमार 23 जुलाई, 1997 को तथा कंबोडिया 30 अप्रैल, 1999 को शामिल हुए, जो आसियान के दस सदस्य देश हैं।

अतः विकल्प (C) सही है।

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow