इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली न्यूज़


भारतीय विरासत और संस्कृति

पंडित भीमसेन जोशी जयंती

  • 06 Feb 2021
  • 3 min read

हाल ही में प्रधानमंत्री ने शास्त्रीय संगीत गायक पंडित भीमसेन जोशी (Pandit Bhimsen Joshi) को उनकी जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रमुख बिंदु

पंडित भीमसेन जोशी: 

  • पंडित भीमसेन जोशी का जन्म 4 फरवरी, 1922 को हुआ था।
  • महत्त्वपूर्ण उपलब्धि: इन्हें वर्ष 2008 में भारत रत्न प्रदान किया गया था।
  •  कार्य: इनके द्वारा गाए जाने वाले  कल्याण, मियाँ की टोडी, पुरिया धनश्री और मुल्तान आदि  प्रसिद्ध रागों के लिये इन्हें याद किया जाता है।
    • ये किराना घराने से संबंध रखते थे।
    • किराना घराने का नाम उत्तर प्रदेश के कैराना नामक एक छोटे शहर से पड़ा है। इसकी स्थापना उस्ताद अब्दुल करीम खान ने की थी। अब्दुल वाहिद खान, सुरेश बाबू माने, हीरा बाई बडोडकर और रोशनआरा बेगम जैसे प्रसिद्ध कलाकार इस घराने से संबंधित हैं।
    • ये हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के घराने से ताल्लुक रखते थे।

हिन्दुस्तानी संगीत:

  • उद्भव:
    • हिंदुस्तानी संगीत मुख्य रूप से भारत में प्रचलित भारतीय शास्त्रीय संगीत के दो विशिष्ट शैलियों में से एक है। दूसरा भारतीय शास्त्रीय संगीत  कर्नाटक संगीत है जो मुख्य रूप से दक्षिण भारत में प्रचलित है।
    • दोनों प्रकार के संगीत शैलियों की ऐतिहासिक जड़ें भारत के नाट्यशास्त्र से संबंधित हैं।
    • हिंदुस्तानी संगीत स्वर केंद्रित है। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत से जुड़े प्रमुख स्वर ख्याल, गज़ल, ध्रुपद, धमर, तराना और ठुमरी हैं।
      • अधिकांश हिंदुस्तानी संगीतकार तानसेन के वंश से संबंधित हैं।
  • घराना:
    • घराना एक सामाजिक संगठन प्रणाली है जो संगीतकारों या नर्तकियों को वंश परंपरा से जोड़ती है और एक विशेष संगीत शैली का पालन करती है।
    • गुरु-शिष्य परंपरा का अर्थ शिष्यों को एक विशेष गुरु के अधीन सीखना तथा उनके संगीत ज्ञान और शैली को प्रसारित करना।

घराना

संबंधित स्थान

संस्थापक

ग्वालियर

ग्वालियर

नत्थन खाँ

आगरा

आगरा

हाजी सुजान खाँ

रंगीला

आगरा

फैय्याज़ खान

जयपुर 

जयपुर

अल्लादिया खान 

किराना

अवध

अब्दुल वाहिद खान

बनारस

वाराणसी

राम सहाई

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow