ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 18 Jun, 2019
  • 3 min read
प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 18 जून, 2019

सतोपंथ (Santopant)

सतोपंथ गंगोत्री हिमालय का सबसे ऊँचा हिमशिखर (लगभग 7075 मीटर) है हाल ही में एक दल द्वारा इसका आरोहण किये जाने के कारण यह चर्चा में आया।

  • सतोपंथ एक ऐसा दुर्गम स्थान है जहाँ लगभग वर्ष भर भारी मात्रा में बर्फ जमी रहती है। इसका आरोहण अत्यंत कठिन है।
  • यहीं पर एक झील ‘सतोपंथ झील’ भी है। अभी यहाँ पूरी तरह से बर्फ जमी हुई है।
  • उत्तराखंड में स्थित सतोपंथ झील यहाँ की प्राकृतिक झीलों में से एक है। इसके बारे में कई रहस्य और किंवदंतियाँ हैं।
  • यह झील न सिर्फ धार्मिक कारणों से बल्कि अपने अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से भी विश्व के पर्यटन मानचित्र में दर्ज है।
  • अक्सर प्राकृतिक झीलों का आकार गोल या चौकोर होता है लेकिन यह अद्वितीय झील तिकोने आकार की है, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

वर्चुअल बायोप्सी (Virtual Biopsy)

हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ‘वर्चुअल बायोप्सी' (Virtual Biopsy) उपकरण विकसित किया है जो शरीर में बिना प्रवेश किये त्वचा के ट्यूमर कैंसर का पता लगाने में सक्षम है।

  • कैंसर के इलाज की दिशा में यह एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।
  • वर्चुअल बायोप्सी एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें शरीर से ऊतकों या कोशिकाओं का नमूना लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण किया जाता है। यह प्रक्रिया लगभग 15 मिनट में पूरी हो जाती है।
  • शरीर में कुछ विशेष तरह की बीमारियों के निदान के लिये बायोप्सी कराई जाती है।
  • ध्वनि वाइब्रेशन और इंफ्रारेड किरण के कंपन का इस्तेमाल कर यह उपकरण शल्य उपकरणों के बिना ही घाव की गहराई और उसकी गंभीरता का पता लगा सकता है।
  • यह बायोप्सी ‘सर्जिकल बायोप्सी’ में सुधार की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है
  • सर्जिकल बायोप्सी में शरीर के अंदर उपकरणों को प्रवेश कराके किया जाता है। यह महंगी होती है और समय भी अधिक लेती है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
PrevNext
July 2025
SuMoTuWeThFrSa
  12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031