प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

Be Mains Ready

  • 28 Jun 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति

    मौर्य साम्राज्य के विभिन्न वास्तुशिल्प तत्त्वों और उनके महत्त्व का परीक्षण कीजिये । (250 शब्द)

    उत्तर

    हल करने का दृष्टिकोण

    • मौर्य साम्राज्य की वास्तुकला का परिचय दीजिये।

    • मौर्य वास्तुशिल्प के मुख्य तत्त्वों और उनके महत्त्व को लिखिये।

    परिचय:

    • मौर्य साम्राज्य, भारतीय उपमहाद्वीप में पहला शक्तिशाली साम्राज्य था। साम्राज्य की राजधानी ‘पाटलीपुत्र’ में महलों का निर्माण उसकी भव्यता को प्रतिबिंबित करना था।
    • चंद्रगुप्त मौर्य का महल ईरान के अकमेनियन महलों से प्रेरित था।
    • मौर्य काल में महल, स्तंभ, स्तूप व गुफाएँ आदि का निर्माण किया गया।

    प्रमुख बिंदु

    • स्तंभ: अशोक के शासनकाल के दौरान महत्त्वपूर्ण स्तंभ व शिलालेख हैं इन स्तंभों व शिलालेखों का निर्माण जीत के उपलक्ष्य में किया जाता था।
    • ये स्तंभ सामान्यत: बलुआ पत्थर से बने होते थे।
    • इसके चार भाग होते थे जिसमें सबसे लंबा खंड आधार का निर्माण करता था और यह एकाश्म प्रस्तर का बना होता था।
    • स्तंभ के सबसे ऊपरी भाग को शीर्ष या ललाट कहा जाता था।
    • ललाट के ऊपर शीर्ष-फलक होता था जिस पर पशु की मूर्ति होती थी।
    • चंपारण में लौरिया नदनगढ़ स्तंभ मौर्यकालीन है।

    स्तूप

    • स्तूप वैदिक काल से भारत में प्रचलित शवाधान टीले थे। इसमें मृतकों के अवशेष और राख को रखा जाता था। अशोक के शासनकाल में लगभग 84000 स्तूप बनवाए गए।
    • स्तूप का कोट, कच्ची ईंटो से बना होता था, जबकि बाहरी सतह का निर्माण पक्के ईंटाें से किया जाता था।
    • मेधी और तोरणों को लकड़ी की मूर्तियों द्वारा सजाया जाता था।
    • प्रत्येक स्तूप में प्रदक्षिणा-पथ होता था।
    • मौर्यों ने सांची स्तूप (मध्य प्रदेश) व पिपरहवा (प्राचीनतम) स्तूप का निर्माण करवाया।

    गुफा स्थापत्य कला

    • मौर्य साम्राज्य में चट्टानों को काटकर बनाई गई गुहा स्थापत्य कला का उद्भव हुआ।
    • इनका उपयोग जैन और बौद्ध भिक्षु सामान्यत: बास स्थल (बिहार) के रूप में करते थे।
    • इन गुफाओं की विशेषता अत्यधिक पॉलिशदार भीतरी दीवारें व अलंकृत प्रवेश द्वार थे। बराबर की गुफाओं का निर्माण मौर्यों द्वारा ही करवाया गया।

    मौर्य साम्राज्य का महल

    • अशोक ने कुम्राहार में विशाल महल का निर्माण करवाया। यह एक तीन मंजिला लकड़ी का ढाँचा था।
    • इस महल की दीवारों को नक्काशी से सजाया गया था।
    • चन्द्रगुप्त का महल अकमेनियन महलों से प्रेरित था।

    मौर्य काल में वास्तुकला का महत्त्व

    • मौर्यें ने धार्मिक (शासकीय क्षेत्र में) संरचनाओं, जैसे-स्तूप, विहार व चैत्य आदि के निर्माण में रुचि ली जिससे बौद्ध धर्म के प्रचार व प्रसार में सहायता मिली।
    • अशोक के शिलालेखों से तत्कालीन समाज व शासन की महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है।
    • भारत का राजचिह्न अशोक सारनाथ स्थित सिंह स्तंभ से लिया गया है।

    निष्कर्ष

    • मौर्य वास्तुकला ने भारत की कला-संस्कृति के उद्भव में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    • मौर्य वास्तुकला प्राचीन भारत की कलात्मक समृद्धि का प्रतीक है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2