दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश जलवायु परिवर्तन सम्मेलन, 2021

  • 29 Oct 2021
  • 12 min read

चर्चा में क्यों?

28 अक्तूबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश जलवायु परिवर्तन सम्मेलन, 2021 का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • यह आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जर्मन डेवलपमेंट एजेंसी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विरासत वृक्षों पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक तथा प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में 100 करोड़ पेड़ लगाने से संबंधित एक पुस्तक ‘वृक्षारोपण जनआंदोलन, 2021’ का विमोचन किया। उन्होंने कार्बन न्यूट्रल पर आधारित ऐप लॉन्च किया तथा प्रदेश में तीन ईको पर्यटन सर्किट का भी शुभारंभ किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री को वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा दुधवा टाइगर रिज़र्व के अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप प्रबंधन हेतु प्राप्त पुरस्कार सौंपा गया।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक वर्ष 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसके तहत प्रदेश सरकार द्वारा वृक्षारोपण हेतु सभी विभागों के समन्वय से कार्यवाही की गई। पहले वर्ष साढ़े पाँच करोड़ वृक्ष, दूसरे वर्ष 11 करोड़ वृक्ष, तीसरे वर्ष 22 करोड़, चौथे वर्ष 25 करोड़ से अधिक और पाँचवे वर्ष 30 करोड़ से अधिक वृक्ष लगाए गए।
  • इस सम्मेलन में 3 ईको पर्यटन सर्किट को लॉन्च किया गया है। इनमें आगरा-चंबल सर्किट, वाराणसी-चंद्रकांता सर्किट तथा गोरखपुर-सोहगीबरवा सर्किट पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण हैं। इनके माध्यम से पर्यटकों को प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण प्राप्त होगा।
close
Share Page
images-2
images-2