दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

जामनगर में वंतारा विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी

  • 15 Apr 2026
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

वन्यजीव संरक्षण पहल वंतारा ने जामनगर, गुजरात में ‘वंतारा विश्वविद्यालय’ की स्थापना की घोषणा की है, जो वन्यजीव संरक्षण और पशु-चिकित्सा विज्ञान के लिये समर्पित विश्व का पहला एकीकृत वैश्विक विश्वविद्यालय होगा।

मुख्य बिंदु:

  • प्रारंभ: इस विश्वविद्यालय की स्थापना वन्यजीव संरक्षण संगठन वंतारा द्वारा की गई है, जिसकी स्थापना अनंत अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी निदेशक) ने की है।
    • यह संस्थान जामनगर, गुजरात में स्थापित किया जाएगा, जहाँ वंतारा का वन्यजीव संरक्षण और पुनर्वास तंत्र स्थित है।
  • विशेषता: इसे वन्यजीव संरक्षण, पशु-चिकित्सा विज्ञान और पशु कल्याण पर केंद्रित विश्व के पहले एकीकृत वैश्विक विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है।
    • विश्वविद्यालय में वन्यजीव चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा, संरक्षण विज्ञान, आनुवंशिकी, महामारी विज्ञान, व्यवहार विज्ञान और संरक्षण नीति जैसे क्षेत्रों में पाठ्यक्रम संचालित किये जाएंगे।
  • उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य भविष्य के पशु-चिकित्सकों, संरक्षण वैज्ञानिकों और वन्यजीव पेशेवरों को तैयार करना है, जिससे भारत को वन्यजीव तथा पशु-चिकित्सा शिक्षा के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।

और पढ़ें: वन्यजीव संरक्षण

close
Share Page
images-2
images-2