इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र को पीछे छोड़ उत्तर प्रदेश बना भारत का शीर्ष चीनी उत्पादक राज्य

  • 23 May 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

21 मई, 2023 को उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलों के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश एक बार फिर भारत का शीर्ष चीनी उत्पादक राज्य बन गया है। चीनी उत्पादन में इसने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है।

प्रमुख बिंदु 

  • गौरतलब है कि 2022 में महाराष्ट्र चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ भारत का शीर्ष चीनी उत्पादक राज्य बना था। वर्ष 2021-22 में महाराष्ट्र द्वारा 138 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया था जबकि उत्तर प्रदेश द्वारा उत्पादित कुल चीनी 105 लाख टन था।
  • चालू सीजन 2022-2023 में उत्तर प्रदेश में कुल 29 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है, जबकि महाराष्ट्र में 105.30 लाख टन का उत्पादन हुआ। प्रदेश में कुल 2,348 लाख टन गन्ने का उत्पादन हुआ, जबकि महाराष्ट्र में 1,413 लाख टन का उत्पादन हुआ।
  • 2022-2023 सीजन में उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों की कुल गन्ने की पेराई 1,084.57 लाख टन थी, जबकि महाराष्ट्र में यह 1,053 लाख टन थी।
  • विदित है कि उत्तर प्रदेश में कुल 157 चीनी मिलें हैं, जिनमें 118 परिचालन में हैं जबकि महाराष्ट्र में 246 मिलों में 210 परिचालन में हैं। 
  • चालू सीजन में उत्तर प्रदेश में 53 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती हुई, जो देश में किसी भी राज्य से ज्यादा है। महाराष्ट्र में इसका आधा यानी 14.87 लाख हेक्टेयर में ही खेती हुई थी।
  • मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि 2022-23 के दौरान किसानों को 28,494 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इसमें से 80 चीनी मिलें ऐसी हैं, जिनका पूरा भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया गया है। पिछले छह वर्षों में चीनी मिलों को कुल 2.11 लाख करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।  
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow