इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

हर घर पेयजल पहुँचाने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे, देश में बुलंदशहर पहले व बरेली तीसरे स्थान पर

  • 12 Sep 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

12 सितंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर पेयजल पहुँचाने में उत्तर प्रदेश की रफ्तार बाकी प्रदेशों के मुकाबले काफी तेज है। देश में बुलंदशहर पहले व बरेली तीसरे स्थान पर हैं।

प्रमुख बिंदु 

  • जल जीवन मिशन की अगस्त माह की प्रगति के आधार पर केंद्र ने देश के 218 ज़िलों की रैंक जारी की है।
  • ओवरहेड टैंक बनाने से लेकर घरों तक पानी की आपूर्ति करने की प्रगति के आधार पर केंद्र सरकार का जल शक्ति मंत्रालय यह रैंक जारी करता है। 
  • जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति करने में पहले पायदान पर बुलंदशहर काबिज है, जबकि बरेली ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।
  • बुलंदशहर में ओवरहेड टैंक का निर्माण भी तेजी से हुआ है। साथ ही घरों में पानी का कनेक्शन देने में आगे है। बुलंदशहर ने करीब 98 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है।
  • बरेली की 877 ग्राम पंचायतों में ओवरहेड परियोजना तैयार की जा रही है। वहीं1867 ग्राम पंचायतों में पानी की आपूर्ति की जानी है जबकि 433 ग्राम पंचायतों में पेयजल पहुँचा दिया गया है। 
  • मुजफ्फनगर को चौथा स्थान मिला है। बरेली मंडल का बदायूं ज़िला करीब 87 फीसदी लक्ष्य प्राप्त करके 5वें स्थान पर है। 
  • लखीमपुर खीरी को जल जीवन मिशन में देश में 42वीं रैंक मिली है, जबकि प्रदेश में 25वीं रैंक है। खीरी ने करीब 68 फीसदी लक्ष्य प्राप्त किया है। 
  • जल जीवन मिशन में देश के शीर्ष 50 ज़िलों में उत्तर प्रदेश के 26 ज़िले शामिल हैं, जबकि देश के शीर्ष 10 ज़िलों में उत्तर प्रदेश के सात ज़िले शामिल हैं।
  • देश में शीर्ष दस ज़िले: बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), साउथ सलमारा मनकचर (असम), बरेली (उत्तर प्रदेश), मुजफ्फनगर (उत्तर प्रदेश), बदायूं (उत्तर प्रदेश), मुंगेली (छत्तीसगढ़), तिरुपत्तूर (तमिलनाडु), चंदोली (उत्तर प्रदेश), कन्नौज (उत्तर प्रदेश) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2